Last Updated:
बहराइच में गर्मी के मौसम में सत्तू का देसी ड्रिंक लोगों के लिए राहत का काम करता है. सस्ता, स्वादिष्ट और सेहतमंद यह पेय न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि पाचन और इम्युनिटी को भी मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.
बहराइच: गर्मी का मौसम आते ही हर कोई तरो ताजा रहने के साथ-साथ खराब पाचन क्रिया से भी बचाना चाहते हैं, क्योंकि गर्मी में कुछ भी उल्टा सीधा खाना काफी घातक साबित हो जाता है. कई बार तो हैजा (कॉलरा) तक की नौबत आ जाती है. इसके लिए गर्मियों में नियमित रूप से लिक्विड सत्तू का सेवन किया जा सकता है, जिसको पीने से भूख भी कंट्रोल रहती है और इम्युनिटी शक्ति भी बनी रहती है.
बहराइच मुख्यालय से दूर श्रावस्ती बहराइच के बॉर्डर किनारे रत्नापुर में स्थित रोड किनारे बिहारी जी की बाटी चौकी की दुकान. जहां पर हर साल गर्मियों में बेसन का सत्तू बनाकर यह लोगों को मात्र ₹20 में स्वाद सन 1994 से देते आ रहे हैं. जो शख्स बिहार के ही रहने वाले हैं
पहले पूर्वज आए थे और फिर उसके बाद धीरे-धीरे परिवार बढ़ता गया और रमाशंकर बिहारी यहीं पर बस गए, वैसे तो इस जगह पर आज बहुत सारी दुकाने हैं जहां पर सत्तू मिलता है लेकिन बिहारी जी के हाथ के सत्तू की बात ही अलग होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रत्नापुर में रहने वाले रमाशंकर बिहारी ने बताया है बेसन का सत्तू बनाने के लिए सबसे पहले चने को भून लेना होता है भुनने के बाद ऊपर का छिलका निकाल कर इसकी पिसाई कर लेनी चाहिए, पीस जाने के बाद सत्तू बनाने के लिए तैयार है.
अब आप एक गिलास पानी में 100 ग्राम सत्तू ले उसमें स्वाद अनुसार प्याज, काला नमक, जीरा पाउडर, अजवाइन पाउडर, हरी मिर्च और नींबू मिलकर तैयार कर ले इसके बाद सत्तू बनकर तैयार हो जाता है और आप इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं.
बस इस बात का ध्यान रखें कि सत्तू को बनाने के बाद बहुत देर तक रखकर इसका सेवन न करें क्योंकि ऐसा करने पर या जम जाता है और पीने-खाने में बिल्कुल खराब लगता है तो जब भी सत्तू बनाएं बनते ही चट कर जाए.