Last Updated:
Burhanpur Famous Cow Milk Sweet; गाय के दूध से निमाड़ के बुरहानपुर में बहुत ही फेमस मिठाई बनाई जाती है. यह प्रोटीन से भरपूर होती है इसको डॉक्टर भी खाने की सलाह देते हैं. यह मिठाई दो दिन तक खराब नहीं होती है. आप भी आपके घर पर तैयार कर सकते हैं. माल किया जाता है जिससे यह मिठाई 15 से 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बरसात के दिनों में लोग सबसे अधिक गाय और भैंस के दूध की मिठाई अपने घरों पर बनना पसंद करते हैं. यह निमाड़ की सबसे फेमस मिठाई है. इसको आप आपके घर पर भी तैयार कर सकते हैं इसको चिक की मिठाई भी कहते हैं. जब भी गाय या भैंस किसी बच्चे को जन्म देती है और उससे पहली बार जो दूध निकाला जाता है उससे यह मिठाई तैयार की जाती है. यह काफी प्रोटीन से भरपूर होती है. नॉनवेज से अधिक प्रोटीन इसमें पाया जाता है इसको बनाने के लिए दूध इलायची केसर और शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है. यह मिठाई दो दिन तक खराब नहीं होती है. आप भी आपके घर पर तैयार कर सकते हैं.
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट अजय पटेल से बात की तो उन्होंने बताया कि गाय के दूध से निमाड़ के बुरहानपुर में बहुत ही फेमस मिठाई बनाई जाती है. यह प्रोटीन से भरपूर होती है इसको डॉक्टर भी खाने की सलाह देते हैं. यह मिठाई तब बनती है जब किसी पशु ने बच्चों को जन्म दिया है और वह गाय या भैंस हो और उसका पहले दिन का जो दूध होता है उससे इस मिठाई को तैयार किया जाता है. इस मिठाई को तैयार करने के लिए केसर इलायची शंकर और दूध का इस्तेमाल किया जाता है जिससे यह मिठाई 15 से 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. खमण की तरह इस मिठाई को बनाना पड़ता है.
ऐसे बनती है मिठाई
यदि आप भी इस मिठाई को आपके घर पर बनाने जा रहे हैं तो आप पहले एक लीटर चिक लेकर आईए उसे एक थाली में निकाल लीजिए, उसमें इलायची और 50 ग्राम शक्कर और आधा ग्राम केसर मिलाकर उसे हिला लीजिए. एक बगोना लीजिए उसमें 1 लीटर पानी डालिए और उसमें एक स्टैंड रखकर इस थाली को उसमें जमा दीजिए और ऊपर से ढाक दीजिए 15 से 20 मिनट तक होने दीजिए जिससे यह मिठाई बनकर तैयार हो जाएगी. 2 दिन तक खराब नहीं होगी खाने में बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं इसको चिक की मिठाई भी कहते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें