Last Updated:
आगरा अपने पेठे, बेड़ई-कचौड़ी और चाट के लिए मशहूर है, लेकिन शहर में नए स्वाद भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में इन दिनों स्पेशल फ्रेंच फ्राइज युवाओं और बच्चों की पसंद बनी हुई है. कुरकुरी फ्राइज को सरसों के तेल में फ्राई करने के बाद खास मसालों से तैयार किया जाता है और दो तरह की चटनी के साथ परोसा जाता है. इसकी कीमत 110 रुपये प्रति प्लेट है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में खाने-पीने के शौकीनों की कमी नहीं है. शहर अपने पारंपरिक पेठे, बेड़ई-कचौड़ी और चाट के लिए मशहूर है, लेकिन अब यहां नए स्वाद भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. शहर के कई चौराहों और बाजारों में अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोगों की भीड़ नजर आती है. इन्हीं में फ्रेंच फ्राइज भी इन दिनों युवाओं और बच्चों की पसंद बन रही है.
आलू से तैयार होने वाली फ्रेंच फ्राइज को खास अंदाज में काटकर कुरकुरा किया जाता है. इसके बाद इसमें अलग-अलग मसाले और सॉस मिलाकर स्वाद को और खास बनाया जाता है. कई दुकानदार ग्राहकों की पसंद के अनुसार चीज, मेयोनीज और अलग-अलग फ्लेवर के मसालों का भी इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि इनका स्वाद सामान्य फ्राइज से अलग होता है. आगरा में युवा इसे खासतौर पर कोल्ड ड्रिंक और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक्स के साथ खाना पसंद कर रहे हैं. शाम के समय स्ट्रीट फूड कॉर्नर और बाजारों में दोस्तों के साथ फ्रेंच फ्राइज का आनंद लेते युवा आसानी से नजर आ जाते हैं.
शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में फ्रेंच फ्राइज का स्वाद युवाओं और बच्चों को खासा पसंद आ रहा है. रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार बघेल ने बताया कि फ्रेंच फ्राइज तैयार करने के लिए वह ब्रांडेड फ्रेंच फ्राइज का इस्तेमाल करते हैं. इन्हें शुद्ध सरसों के तेल में कुरकुरा होने तक फ्राई किया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद इसमें चाट मसाला, चंकी मसाला और कुछ सीक्रेट मसालों का मिश्रण डाला जाता है. संचालक के अनुसार, मसालों का सही संतुलन ही फ्राइज को सामान्य स्वाद से अलग बनाता है. रेस्टोरेंट में फ्रेंच फ्राइज तैयार करते समय साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है.
आंगन रेस्टोरेंट में फ्रेंच फ्राइज को खास अंदाज में परोसा जाता है. संचालक संतोष कुमार ने बताया कि स्पेशल फ्रेंच फ्राइज को दो तरह की चटनी के साथ ग्राहकों को दिया जाता है. इसमें घर पर तैयार की गई हरी और ताजी चटनी के साथ ब्रांडेड सॉस शामिल है.
कई ग्राहक फ्रेंच फ्राइज को मोमोज वाली तीखी चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं. ऐसे ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए यहां मोमोज की स्पाइसी चटनी भी उपलब्ध कराई जाती है. कुरकुरी फ्रेंच फ्राइज और अलग-अलग चटनियों का यह कॉम्बिनेशन युवाओं को खासा पसंद आ रहा है. संतोष कुमार ने बताया कि यह स्पेशल फ्रेंच फ्राइज 110 रुपये प्रति प्लेट में उपलब्ध है. शाम के समय इसे खाने वालों की भीड़ भी देखने को मिलती है.