Last Updated:
What Should Not Be Eaten With Non-veg: चिकन प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. लेकिन यदि आप इसके साथ गलत फूड्स का सेवन कर रहे हैं, तो फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है. यहां हम आपको ऐसे ही 4 फूड्स कैटेगरी के बारे में बता रहे हैं, जिसे नॉनवेज के साथ खाने से सेहत बिगड़ सकती है.
What Should Not Be Eaten With Non-veg: नॉनवेज खाने के अपने फायदे होते हैं. हालांकि ज्यादातर लोग इसे स्वाद के लिए ही खाते हैं. ऐसे में कुछ ऐसी गलितयां भी हो जाती है, जिससे नॉनवेज खाने के बाद ब्लोटिंग, एसिडिटी और यहां तक कि थकान भी महसूस होने लगती है. इसमें कोई दोराय नहीं कि चिकन स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर भोजन है, जिसे भारत के लगभग हर घर में पसंद किया जाता है. लेकिन चिकन खाने के बाद कुछ गलत चीजें खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं
विशेषज्ञों के अनुसार, गलत फूड कॉम्बिनेशन शरीर की पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं और पोषक तत्वों के सही अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं. इससे पेट खराब होना, गैस, एसिडिटी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में यदि आप नॉनवेज खाते हैं या इसे खाने के बाद डाइजेशन संबंधित समस्याएं का सामना करते हैं, तो यहां उन फूड्स के बारे में जान लें जिसे नॉनवेज के साथ नहीं खाना चाहिए.
नॉनवेज के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?
दूध और अन्य डेयरी उत्पाद
चिकन खाने के बाद दूध, दही, पनीर या अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन नहीं करना चाहिए. आयुर्वेद में भी इस कोम्बिनेशन को सही नहीं माना गया है. चिकन और डेयरी दोनों में प्रोटीन होता है, लेकिन इन्हें पचाने में शरीर को अलग-अलग समय लगता है. इससे डाइजेशन पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ सकता है और पेट में भारीपन, गैस या त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
मछली और सीफूड्स
चिकन और मछली दोनों ही प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं, लेकिन इन्हें एक साथ या थोड़े अंतराल में खाना पाचन के लिए सही नहीं माना जाता. दोनों को पचाने के लिए शरीर को अलग-अलग एंजाइमों की जरूरत होती है. इससे पेट खराब हो सकता है और कुछ लोगों में त्वचा संबंधी परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं.
तरबूज और खट्टे फल
चिकन खाने के तुरंत बाद तरबूज, संतरा, नींबू या अन्य खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए. माना जाता है कि चिकन शरीर में गर्मी पैदा करता है, जबकि ये फल ठंडक प्रदान करते हैं. इन दोनों का एक साथ सेवन पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है और एसिडिटी या पेट में गड़बड़ी का कारण बन सकता है. फलों का सेवन कम से कम 1-2 घंटे बाद करना बेहतर रहता है.
कोल्ड ड्रिंक्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स
चिकन खाने के बाद ठंडे पेय, कोल्ड ड्रिंक या बर्फ वाले पेय पदार्थ लेने से पाचन धीमा हो सकता है. इससे चिकन में मौजूद वसा को पचाने में कठिनाई होती है, जिसके कारण गैस, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.