Last Updated:

जमशेदपुर के काशीडीह चौक पर मिलने वाला 10 अनाज का चूड़ा भुजा काफी फेमस हो रहा है. इसे बिना तेल और मसालों के गर्म नमक में भूनकर तैयार किया जाता है. इसमें चूड़ा, चना, बादाम और कॉर्न फ्लेक्स शामिल हैं. मात्र ₹20 में मिलने वाला यह नाश्ता स्वादिष्ट और पौष्टिक है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुरः शाम के नाश्ते के लिए जमशेदपुर के काशीडीह चौक के पास मिलने वाला 10 अनाज का चूड़ा भुजा एक नया विकल्प बन गया है. यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्का भी है, क्योंकि इसे तैयार करने में तेल और ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

नाश्ते की खासियत
इस खास चूड़ा भुजा को गर्म नमक में अलग-अलग अनाज और सामग्री को भूनकर तैयार किया जाता है. इसमें चूड़ा, बादाम, चना, कॉर्न फ्लेक्स, स्वीट कॉर्न और चावल के चूड़े जैसी कई चीजें शामिल होती हैं. यह मिश्रण इसे सामान्य चूड़ा भुजा से अलग बनाता है और हर निवाले में एक नया स्वाद देता है.

बनाने का अनोखा तरीका
इसे बनाने का तरीका भी दिलचस्प है. ठेला पर बैचने वाले सोनू कुमार गुप्ता ने बताया कि सबसे पहले नमक को अच्छी तरह गर्म किया जाता है. फिर इसी गर्म नमक की मदद से चूड़े और अन्य सामग्री को भूना जाता है. इस प्रक्रिया में तेल का उपयोग नहीं होता, जिससे यह नाश्ता कुरकुरा और हल्का बनता है. गर्म नमक की आंच सामग्री को अच्छी तरह भून देती है.

हल्का और पौष्टिक नाश्ता
यह चूड़ा भुजा उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो शाम के समय चाय के साथ कुछ हल्का और बिना तेल वाला नाश्ता पसंद करते हैं. इसमें मौजूद चना और बादाम इसे कुछ पौष्टिकता प्रदान करते हैं, जबकि कॉर्न फ्लेक्स और स्वीट कॉर्न स्वाद और कुरकुरापन बढ़ाते हैं. इसे संतुलित नाश्ते के एक विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है. कीमत की बात करें तो यह 200 रुपये किलो है. लोग आम तौर पर 20 रुपये का 100 ग्राम खरीदते हैं.

स्थानीय लोगों के लिए नया अनुभव
काशीडीह चौक के समीप मिलने वाला यह 10 अनाज वाला चूड़ा भुजा स्थानीय लोगों के लिए शाम के नाश्ते का एक अलग और दिलचस्प विकल्प बन रहा है. ग्राहक आसिम पात्रा ने कहा कि इसकी खासियत सिर्फ इसका स्वाद नहीं, बल्कि इसे बनाने का तरीका और इसमें शामिल अलग-अलग सामग्री भी है, जो इसे रोजमर्रा के समोसे-पकौड़े से अलग बनाती है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment