Last Updated:
Watermelon peel pickle: तरबूज के छिलकों को फेंकने के बजाय उनसे स्वादिष्ट खट्टा-मीठा अचार बनाया जा सकता है. यह आसान रेसिपी कम समय में तैयार होती है और खाने का स्वाद दोगुना कर देती है.
तरबूज के छिलके का अचार.
गर्मियों में तरबूज तो हर घर में खाया जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग उसके छिलकों को फेंक देते हैं. क्या आप जानते हैं कि इन्हीं छिलकों से एक बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी अचार बनाया जा सकता है? यह रेसिपी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि किचन वेस्ट को भी कम करती है. आइए जानते हैं तरबूज के छिलके का खट्टा-मीठा अचार बनाने की आसान विधि.
तरबूज के छिलके का अचार एक यूनिक और स्वाद से भरपूर रेसिपी है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसमें खट्टा, मीठा और हल्का मसालेदार स्वाद एक साथ मिलता है, जो हर खाने के साथ परफेक्ट लगता है. खास बात यह है कि यह अचार बहुत कम सामग्री में जल्दी तैयार हो जाता है.
सामग्री (Ingredients)
तरबूज के छिलके – 150 ग्राम (पतले लंबे कटे हुए)
एप्पल साइडर विनेगर – 100 ml
चीनी – 30 ग्राम
नमक – 10 ग्राम
राई (सरसों) के दाने – 5 ग्राम
बनाने की विधि (Recipe)
कैसे बनाएं तरबूज के छिलके का अचार?
सबसे पहले तरबूज के छिलकों को अच्छे से धोकर पतले लंबे टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें कि हरा सख्त हिस्सा हटा दें और सिर्फ सफेद हिस्सा इस्तेमाल करें.
अब एक पैन में एप्पल साइडर विनेगर, चीनी और नमक डालकर हल्का गर्म करें. इसे तब तक चलाएं जब तक चीनी और नमक पूरी तरह घुल न जाएं. इसके बाद इस मिश्रण को गैस से उतार लें.
अब कटे हुए तरबूज के छिलकों को एक साफ बाउल या कांच की बोतल में डालें और उसमें राई के दाने मिलाएं. इसके ऊपर तैयार किया हुआ गर्म सिरके वाला मिश्रण डाल दें, ताकि सारे छिलके अच्छे से डूब जाएं.
अब इसे ढककर फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रख दें, ताकि यह अच्छे से अचार की तरह सेट हो जाए. कुछ ही समय में यह खट्टा-मीठा और हल्का मसालेदार अचार तैयार हो जाएगा.
इस अचार को आप रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं. इसका अलग स्वाद आपके खाने को और भी मजेदार बना देगा.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें