Last Updated:
Koliyari bhaji recipe: बस्तर की पारंपरिक कोलियरी भाजी स्वाद और सेहत से भरपूर एक लोकप्रिय देसी सब्जी है. इसके पत्तों से सब्जी, आमट और खिचड़ी बनाई जाती है. ग्रामीण इलाकों में इसे काफी पसंद किया जाता है. चो चलिए इसे बनाने की आसान सी रेसिपी जान लेते हैं.
Koliyari bhaji recipe: बस्तर में कोलियरी भाजी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, क्योंकि इस भाजी का स्वाद ही ऐसा है. कोलियरी भाजी को बस्तर के लोग प्याज के साथ खाना पसंद करते हैं. यह भाजी यहां के लोगों की पसंदीदा सब्जियों में से एक है. बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में कोलियरी भाजी के काफी दीवाने हैं. इस भाजी की सब्जी बनाना बेहद आसान है. आप कुछ ही मिनटों में कोलियरी भाजी की देशी सब्जी तैयार कर सकते हैं.
कोलियरी भाजी का पेड़ होता है, जिसके पत्तों की सब्जी बस्तर के लोग बनाते हैं. यह सब्जी बनाना बेहद आसान है. बस्तर में कोलियरी भाजी की सब्जी के अलावा इसका आमट और खिचड़ी भी बनाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होती है. आप इन स्टेप्स को फॉलो करके बस्तर की देसी कोलियरी भाजी की रेसिपी बना सकते हैं इसका स्वाद लेने के बाद आपका बार-बार इस सब्जी को खाने का मन करेगा.
कोलियरी भाजी बनाने की सामग्री
कोलियरी भाजी- 100 ग्राम, कटी हुई प्याज-1, हल्दी-1/4 छोटी चम्मच, मिर्च-1/4 छोटी चम्मच, नमक- स्वादानुसार, कटा हुआ टमाटर-1
कोलियरी भाजी बनाने की विधि
कोलियरी भाजी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए. इसके बाद सूखी मिर्च और कटी हुई प्याज डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भूनिए. अब इसमें कटी हुई कोलियरी भाजी डालकर पकाइए. थोड़ी देर बाद इसमें हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर पकाइए. फिर इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाइए. जब टमाटर पक जाए, तो गैस बंद कर दीजिए. अब कोलियरी भाजी की देसी सब्जी तैयार है. आप इसे रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें