Last Updated:

Fry Matar Recipe: भीलवाड़ा में शाम की चाय के साथ चटपटा खाने का मन हो तो बाजार की पैकेटबंद नमकीन और चिप्स के बजाय घर पर ही 5 मिनट में तैयार करें हींग-जीरा मसालेदार मटर. हरी मटर, जीरा, हींग और चटपटे मसालों से बनने वाला यह स्नैक स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में भी बेहद आसान है.

भीलवाड़ा. आमतौर पर देखा जाता है कि चाय के समय कुछ एक्स्ट्रा खाने की इच्छा हर व्यक्ति की जरूर होती हैं. ऐसे में शाम होते ही चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करने लगता है. ऐसे टाइम पर ज्यादातर लोग बाजार से नमकीन , चिप्स या दूसरे पैकेटबंद स्नैक्स खरीदकर ले आते हैं. लेकिन रोजाना बाजार की पैकेटबंद चीजें खाना भी नुकसान दायक और बजट से ऊपर चला जाता हैं वही इसे देखते हुए बाजार के बजाय घर पर ही कम समय में एक टेस्टी स्नैक तैयार किया जा सकता है.

हरी मटर से बनने वाली हींग-जीरा मसालेदार मटर चाय के साथ एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इस स्नैक की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या स्पेसल चीज की जरूरत नहीं पड़ती हैं. हरी मटर के साथ हींग , जीरा, हरी मिर्च, अदरक और कुछ नॉर्मल मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. हींग और जीरे का तड़का मटर का स्वाद और खुशबू बढ़ा देता है जबकि चाट मसाला और आमचूर इसे चटपटा स्वाद देते हैं. ये फ्राई मटर रेसिपी चाय नाश्ते के अलावा ट्रैवेल के लिए भी सबसे बेस्ट हैं और ये लंबे समय तक भी खराब नहीं होते हैं.

ये सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाते हैं

भीलवाड़ा शहर के राधा कृष्ण कॉलोनी की निवासी पूजा कुमारी सांखला ने बताया कि अक्सर ये देखने मे आता हैं कि चाय के समय या फिर शाम के टाइम फैमिली में कुछ चटपटा खाने की डिमांड होती रहती हैं. इस डिमांड को पूरी करने में हींग जीरा का फ्राई मसाला मटर सबसे बेस्ट हैं. इतना नही इसकी खासबात ये भी हैं कि ये सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजी हरी मटर को 2 से 3 मिनट तक गर्म पानी में उबालकर छान लें. अगर फ्रोजन मटर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे धोकर सीधे लिया जा सकता है. इसके बाद कढ़ाई में दो बड़े चम्मच तेल या घी गर्म करें, इसमें जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं.

फिर बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर करीब 30 सेकंड तक भूनें. अब इसमें मटर डालकर मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं. मटर का पानी सूखने और हल्की क्रिस्पी होने के बाद इसमें लाल मिर्च, चाट मसाला, आमचूर, भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाकर करीब 2 मिनट तक पकाएं. गैस बंद करने के बाद इसमें थोड़ा नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालें. इससे मटर का स्वाद और भी बढ़ जाएगा, ये शाम की गर्मागर्म चाय के साथ परोसने के लिए बेस्ट है. बाजार से पैकेट वाली नमकीन लाने के बजाय घर में उपलब्ध सामग्री से बनने वाला यह ऑप्शन स्वाद के साथ-साथ खाने में भी बदलाव ला सकता है.

About the Author

मोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment