DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates
  • होम
  • राजनीतिक
  • जीवन शैली
  • खेल
  • मनोरंजन
  • फूड
  • फ़िल्म रिव्यू
  • टेक
  • ऐप्स
  • मुझसे संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
बच्चों की सिक्योरिटी के लिए WhatsApp का बड़ा कदम, चैट पर होगी ज्यादा निगरानी, अनजान से नहीं हो सकेगी चैट
ऐप्स

बच्चों की सिक्योरिटी के लिए WhatsApp का बड़ा कदम, चैट पर होगी ज्यादा निगरानी, अनजान से नहीं हो सकेगी चैट

By digi_hin January 24, 2026 3 Mins Read
Share
Share on Facebook LinkedIn


Last Updated:January 24, 2026, 09:08 IST

WhatsApp नए Parental Control और Secondary Account फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर में बच्चों के अकाउंट के लिए PIN, सीमित फीचर्स और पैरेंट्स को एक्टिविटी की जानकारी मिलेगी. जानिए पूरा डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बच्चों की सेफ्टी के लिए WhatsApp का बड़ा कदम.

वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों और नाबालिग यूज़र्स की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. मैसेजिंग ऐप फिलहाल पेरेंटल कंट्रोल और सेकेंडरी अकाउंट जैसे नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जिनका मकसद बच्चों के लिए वॉट्सऐप को ज्यादा सुरक्षित और नियंत्रित बनाना है. हाल ही में एंड्रॉयड के वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.26.3.6 में इससे जुड़े नए संकेत मिले हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है जिसमें माता-पिता अपने बच्चों के लिए एक सेकेंडरी वॉट्सऐप अकाउंट बना सकेंगे. यह अकाउंट मुख्य (Parent) अकाउंट से जुड़ा रहेगा और इसमें कई फीचर्स सीमित होंगे. खास बात यह है कि बच्चों के अकाउंट में केवल सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स से ही बातचीत की अनुमति होगी, जिससे अनजान लोगों से संपर्क का खतरा कम होगा.

सेटअप के दौरान पैरेंट्स को बच्चे के अकाउंट को अपने अकाउंट से QR कोड स्कैन करके लिंक करना होगा. इसके बाद एक 6-अंकों का प्राइमरी PIN सेट किया जाएगा, जो किसी भी संवेदनशील बदलाव को अप्रूव करने के लिए जरूरी होगा. इससे कोई भी बिना अनुमति अकाउंट सेटिंग्स में बदलाव नहीं कर पाएगा.

फोटो: WABetaInfo

बच्चे नहीं छुपा सकेंगे चैट
नए फीचर के तहत बच्चों के अकाउंट में Updates टैब (जिसमें चैनल और ब्रॉडकास्ट कंटेंट शामिल होता है) पूरी तरह बंद रहने की संभावना है. इसके अलावा, Chat Lock जैसे फीचर्स भी उपलब्ध नहीं होंगे, ताकि बातचीत को छिपाया न जा सके. हालांकि, वॉट्सऐप ने साफ किया है कि End-to-End Encryption पहले की तरह ही बना रहेगा, यानी माता-पिता भी मैसेज या कॉल का कंटेंट नहीं देख पाएंगे.

पैरेंट्स को केवल कुछ गतिविधियों की जानकारी मिलेगी, जैसे कि नया कॉन्टैक्ट जोड़ा गया है या नहीं. यह अकाउंट तब तक पैरेंट अकाउंट से जुड़ा रहेगा, जब तक बच्चा वॉट्सऐप की न्यूनतम उम्र सीमा तक नहीं पहुंच जाता. इसके बाद अकाउंट को सामान्य वॉट्सऐप प्रोफाइल में बदला जा सकेगा.

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और बीटा यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉट्सऐप इसे आने वाले अपडेट्स में रोलआउट कर सकता है. यह फीचर डिजिटल सेफ्टी के लिहाज से पैरेंट्स के लिए काफी राहत भरा साबित हो सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

January 24, 2026, 08:14 IST



Source link

Author digi_hin

  • Website

Related Posts

व्हाट्सएप यूजरनेम विवाद : सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए बनेंगे समान नियम

व्हाट्सएप यूजरनेम विवाद : सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए बनेंगे समान नियम

July 11, 2026
Instagram फोटो से AI इमेज बना रहा था Meta, विवाद बढ़ते ही कंपनी को हटाना पड़ा फीचर

Instagram फोटो से AI इमेज बना रहा था Meta, विवाद बढ़ते ही कंपनी को हटाना पड़ा फीचर

July 11, 2026
6 साल बाद Netflix का बड़ा सरप्राइज! यूजर्स को फिर मिल रहा 30 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन

6 साल बाद Netflix का बड़ा सरप्राइज! यूजर्स को फिर मिल रहा 30 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन

July 11, 2026

Write A Comment Cancel Reply

  • Pages
    • About Us
    • Contact Me
    • Privacy Policy
    • Sitemap
    • Terms & Conditions
  • Latest
    • Crispy Onion Pakoda: बारिश में बनाएं गरमा-गरम कुरकुरे प्याज के पकौड़े, स्वाद कमाल, ये है आसान तरीका
      Crispy Onion Pakoda: बारिश में बनाएं गरमा-गरम कुरकुरे प्याज के पकौड़े, स्वाद कमाल, ये है आसान तरीका
      July 11, 2026
    • सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें मसाला छाछ, शेफ संजीव कपूर की वायरल है ये रेसिपी
      सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें मसाला छाछ, शेफ संजीव कपूर की वायरल है ये रेसिपी
      July 11, 2026
  • Categories
    • Uncategorized
    • ऐप्स
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • फ़िल्म रिव्यू
    • फूड
    • मनोरंजन
    • राजनीतिक
  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn

© 2026 diginezsindia. All registered.

Top
DigiNewz India – Latest News, Breaking News & Updates