Rajma Patty Burger  Recipe: बर्गर का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं, लेकिन बाहर मिलने वाले बर्गर अक्सर अनहेल्दी होते हैं. अगर आप स्वाद से समझौता किए बिना अपने परिवार को कुछ पौष्टिक खिलाना चाहती हैं, तो ‘राजमा पैटी बर्गर’ एक बेहतरीन ऑप्‍शन है. प्रोटीन से भरपूर राजमा और ताजी सब्जियों से तैयार यह बर्गर न केवल खाने में लाजवाब है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. इसकी खास बात यह है कि इसकी पैटी ऊपर से एकदम कुरकुरी और अंदर से नरम होती है. शाम की छोटी भूख हो या बच्चों की बर्थडे पार्टी, यह क्विक रेसिपी हर मौके के लिए परफेक्ट है.

राजमा पैटी बर्गर बनाने की आसान विधि-

सामग्री (Ingredients)

मेन बेस के लिए: 1 ब्रेड बन, 1/2 कप उबले हुए राजमा (मैश किए हुए), 1 कप उबले आलू, 1/2 कप उबले मटर.

मसाले: 1/2 टी स्पून लाल मिर्च, 1/2 टी स्पून पिरी पिरी पाउडर (चटपटे स्वाद के लिए), 1/2 टी स्पून कालीमिर्च और स्वादानुसार नमक.

क्रंच के लिए: ब्रेड के कुछ छोटे टुकड़े, 5 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर का घोल और कोटिंग के लिए ब्रेडक्रम्ब्स.

टॉपिंग्स: कटा हुआ प्याज, टमाटर, चीज स्लाइस, टोमैटो केचप, मस्टर्ड सॉस और मेयोनीज.

बनाने की विधि (Rajma Patty Burger Step-by-Step Method)-

स्टेप 1: पैटी तैयार करें
एक बड़े बाउल में उबले हुए राजमा, आलू और मटर लें. इसमें ब्रेड के छोटे टुकड़े और सभी सूखे मसाले (लाल मिर्च, पिरी पिरी, कालीमिर्च, नमक) मिलाएं. ब्रेड के टुकड़े बाइंडिंग में मदद करेंगे. अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मैश करें और छोटी-छोटी टिक्कियों का आकार दें.

स्टेप 2: कोटिंग और फ्राइंग
तैयार टिक्कियों को पहले कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें. अब एक पैन में तेल गरम करें और टिक्कियों को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.

स्टेप 3: बन तैयार करें
बर्गर बन को बीच से काटें और तवे पर थोड़ा मक्खन लगाकर हल्का टोस्ट कर लें. इससे बर्गर में सोंधापन आता है.

स्टेप 4: असेंबलिंग ऐसे करें
अब बन के निचले हिस्से पर टोमैटो केचप लगाएं. इसके ऊपर तैयार क्रिस्पी राजमा पैटी रखें. फिर चीज स्लाइस, प्याज और टमाटर के स्लाइस रखें. ऊपर से मस्टर्ड सॉस और मेयोनीज डालें. अंत में बन के दूसरे हिस्से से इसे बंद कर दें.

राजमा पैटी बर्गर खाने के फायदे (Benefits)-
-दरअसल राजमा प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जो बच्चों की मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत जरूरी है.

-राजमा और मटर में फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और पाचन भी बेहतर होता है.

-बाहर के बर्गर में इस्तेमाल होने वाले तेल और सॉस की तुलना में घर पर बना बर्गर काफी सुरक्षित और लो-कैलोरी होता है.

-इसके जरिए आप बच्चों को आलू, मटर और राजमा जैसी चीजें आसानी से खिला सकते हैं जो वे अक्सर वैसे खाने में आनाकानी करते हैं.

इसे गरमा-गरम फ्राइज या ठंडी कोल्ड ड्रिंक के साथ परोसें और तारीफें बटोरें!



Source link

Write A Comment