Last Updated:
बरेली का सुआल आलू उत्तर प्रदेश के बरेली शहर का एक बेहद प्रसिद्ध और पारंपरिक स्ट्रीट फ़ूड नाश्ता है. यह मैदा से बनी एक बेहद कुरकुरी, खस्ता और सूखी पापड़ी (सुआल) होती है.जिसे तीखे और मसालेदार उबले आलू की सूखी सब्जी के साथ परोसा जाता है. बरेली के बिहारीपुर इलाके के सुआल आलू पूरे शहर में सबसे ज्यादा मशहूर हैं.बरसात के मौसम में सुबह के वक्त यह हल्का नाश्ता करना लोगों को बेहद पसंद है.
सुआल आलू उत्तर प्रदेश के बरेली शहर का एक बेहद प्रसिद्ध और पारंपरिक स्ट्रीट फ़ूड नाश्ता है. यह मैदा से बनी एक बेहद कुरकुरी, खस्ता और सूखी पापड़ी (सुआल) होती है.जिसे तीखे और मसालेदार उबले आलू की सूखी सब्जी के साथ परोसा जाता है. बरेली के बिहारीपुर इलाके के सुआल आलू पूरे शहर में सबसे ज्यादा मशहूर हैं.बरसात के मौसम में सुबह के वक्त यह हल्का नाश्ता करना लोगों को बेहद पसंद है.त्यागी रेस्टोरेंट बरेली शहर का सबसे मशहूर होटल बरेली के पुराना बस स्टैंड के पास नोवेल्टी चौराहे पर है. रेस्टोरेंट सुबह के समय छोले समोसे और चाय के लिए काफी प्रसिद्ध है. यहां पूरे दिन आप छोले भटूरे या आलू के पुड़ी का आनंद ले सकते हैं. साथ ही साथ उनके पास अन्य स्वीट डिश भी कस्टमर के लिए अवेलेबल है. लेकिन इनकी चाय कस्टमर बताते हैं की बहुत टेस्टी होती है.
बरेली चाय वाली के नाम से संचालित होने वाला यह प्वाइंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहती है. इनके दो काउंटर संचालित किए जाते हैं.एक बरेली कॉलेज पर काउंटर संचालित किया जाता है. दूसरा काउंटर राजेंद्र नगर के संचालित किया जाता है.आपको बता दे चाय लवर के लिए बरेली चाय वाली का यह अड्डा युवाओं को काफी पसंद है और उनके पास चाय के अलग-अलग अनेकों वेरिएंट्स है.
बरसात का मौसम चल रहा है चाय समोसे खाना लोगों को काफी पसंद है. बरेली शहर के एयरफोर्स गेट स्थित नैनीताल रोड पर प्रवेश के समोसे सोशल मीडिया से लेकर लोगों की ज़ुबान तक इसका स्वाद बोलता है. और यहां लगने वाली भीड़ इस बात का प्रमाण है. कि प्रवेश के समोसे अपने नाम से प्रसिद्ध है. समोसे की बात की जाए तो समोसा इतनी क्वांटिटी में बनाया जाता है. कि यह समोसा इनके गरम-गरम छोले के साथ मीठी खट्टी चटनी डालकर लोग खाना पसंद करते हैं.और उनकी दुकान पूरे दिन ग्राहकों से भरी रहती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बरेली स्टेशन के पास पंजाबी मार्केट के कॉर्नर पर लगने वाला स्टॉल अपनी पनीर की पकौड़ी आलू की टिक्की और मिक्स पकोड़ी समोसे और ब्रेड पकोड़े के लिए फेमस है. सर्दियों में बरसात के मौसम में यहां लगने वाली भीड़ और इनका स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है. पूरे दिन यह दुकान संचालित की जाती है. स्टेशन के पास होने से यात्री भी इसका स्वाद आराम से ले सकते हैं.
बरेली शहर की मशहूर खस्ता कचौड़ी बिहारीपुर में मिलती है. सर्दियों के मौसम में बरसात के मौसम में सुबह के वक्त गरम-गरम जलेबी के साथ खस्ता कचौड़ी खाना कौन नहीं चाहता अगर आप भी बरेली में रहते हैं. और बरसात के मौसम में सुबह के वक्त खस्ता कचौड़ी और जलेबी का नाश्ता करना चाहते हैं. तो बरेली के बिहारीपुर की पुरानी गलियों में आपको यह नाश्ता मिल जाएगा.
मथुरा रोड बदायूं जाते वक्त बरेली चांडपुर के फेमस,समोसे, लस्सी मिठाई, चाय के साथ ब्रेड पकोड़ा और मिक्स पकोड़ी लोगों के लिए एक अच्छा पॉइंट रुकने के लिए बना हुआ है. अगर बरेली से मथुरा लोग जाते हैं तो इन्हीं क्या नाश्ता करते हैं लेकिन कई सारे फूड लवर्स इनके पास सिर्फ इनका नाश्ता करने ही नहीं इनके फेमस समोसे लस्सी और ब्रेड पकोड़े खाने के लिए जाते हैं. सर्दियों, बरसात के मौसम में इनकी दुकान पर लगने वाली भीड़ इस बात का प्रमाण है.
बरेली से 22 किलोमीटर दूर नवाबगंज पीलीभीत जाते वक्त अगर आप नवाबगंज के अंदर से जा रहे हैं. तो आपको शंकर वालों की लस्सी और उनकी मूंग की दाल की पकौड़ी के साथ समोसे ब्रेड पकोड़ा और पनीर की पकौड़ी लोगों को खाना काफी पसंद है. बरसात के मौसम में या सर्दियों के मौसम में यहां दूर-दूर से लोग इनकी पकौड़ी खाने के लिए आते हैं. समोसे से लेकर मिठाई इनकी दुकान पर मिलती है.अच्छी क्वालिटी के साथ नवाबगंज तहसील में प्रत्येक व्यक्ति की जुबान पर इनका नाम रहता है.