Last Updated:
Kaddu Pakori Recipe: आपने प्याज, आलू, पनीर वगैरह के पकौड़े तो कई बार खाए होंगे पर एक बार लौकी जिसे बिहार की तरफ कद्दू कहते हैं कि पकौड़े भी ट्राई करें. जब झटपट नाश्ता बनाना हो तो कद्दू के पकौड़े एक बढ़िया ऑप्शन है. इसे कुछ लोग रोटी के साथ खाते हैं जो पूरा खाना हो जाता है तो कई लोग साथ में चूड़ा फ्राई खाते हैं. कई लोग इसकी सब्जी भी बना लेते हैं जो चावल या रोटी किसी के भी साथ खाई जा सकती है. यह फटाफट बन जाता है और स्वाद भी लाजवाब होता है. जानिए इसकी पूरी रेसिपी.
गृहणी अंजू देवी ने मिथिलांचल स्टाइल में कद्दू के पकौड़े बनाने की पूरी रेसिपी साझा की है. यह कद्दू का मौसम है. आमतौर पर इसकी सब्जी बनाई जाती है, लेकिन आज हम आपको कद्दू के पकौड़े बनाने की विधि बता रहे हैं. इसके लिए कद्दू का छिलका हटाने के बाद उसे कद्दूकस कर लें.
इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्ता, नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और बेसन मिलाएं. इन पकौड़ों को मैथिली भाषा में कचरी भी कहते हैं. अगर इसे थोड़ा क्रंची बनाना है तो चावल का पिसा हुआ आटा और बेसन दोनों मिलाएं.
इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म कर पकौड़ों को डीप फ्राई करें. बस, तैयार हो जाएगा स्वादिष्ट कद्दू का पकौड़ा. कुछ लोग स्वाद को और बढ़ाने के लिए इसमें कुटा हुआ अदरक लहसुन और हरी मिर्च भी डालते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खाने में स्वादिष्ट होने के साथ इसे उन लोगों को भी परोसा जा सकता है, जो प्याज नहीं खाते और शुद्ध भोजन करते हैं. कद्दू के गर्म पकौड़े और साथ में चूड़ा फ्राई आप खुद भी खा सकते हैं और गेस्ट को भी परोस सकते हैं.
इसके अलावा बच्चों को लंच में पकौड़े और रोटी भी दी जा सकती है. जो बच्चे सब्जी नहीं खाते, वे कद्दू भी खाएंगे और स्वाद भी मिलेगा. बताई गई विधि के अनुसार इस मौसम में इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. एक बार खाया तो हर तीसरे दिन खाने का मन करेगा.