Last Updated:

Bokaro Famous Lai Anrasa: बोकारो के तेनु चौक पर वृंदावन लस्सी और चाय की दुकान पर लाई अनरसा मिलता है, इसका स्वाद लेने दूर-दूर से लोग आते हैं. दरअसल अनरसा तो कई जगह मिलता है लेकिन लाई का अनरसा नहीं मिलता. इसकी कीमत 40 रुपये प्रति पीस होती है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. बरसात का मौसम आते ही गरमा-गरम मिठाइयों का स्वाद और भी खास लगने लगता है. ऐसे में अगर आपने अब तक सिर्फ तिल से बना अनरसा ही चखा है, तो इस बार कुछ अलग और नया ट्राई कर सकते हैं. बोकारो जिले के तेनु चौक पर स्थित वृंदावन लस्सी और चाय की दुकान पर मिलने वाला लाई का अनरसा खूब प्रसिद्ध है और खासतौर पर लोग यहां लाई का अनरसा खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं.

दुकान संचालक अनूप बताते हैं कि उनकी दुकान करीब 8 साल पुरानी है और बीते 8 सालों से वह तिल और लाई का अनरसा तैयार कर रहे हैं, जो ग्राहकों को बेहद पसंद आता है. उनकी दुकान पर लाई का अनरसा 40 रुपये प्रति पीस और 800 रुपये प्रति किलो की दर से मिलता है. वहीं, तिल खोया का अनरसा 700 रुपये प्रति किलो में बेचा जाता है.

ऐसे होता है तैयार
अनरसा बनाने की प्रक्रिया को लेकर अनूप ने बताया कि सबसे पहले ताजे दूध से गाढ़ा खोया तैयार किया जाता है. इसके बाद उसे करीब एक घंटे तक ठंडा होने दिया जाता है. फिर उसमें लाई के दाने मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह तैयार किया जाता है. इसके बाद हाथों से गोल आकार देकर ऊपर से बादाम और पिस्ता से सजाया जाता है और फिर ग्राहकों को लाई का अनरसा परोसा जाता है.

दुकान की टाइमिंग
उनकी दुकान सुबह 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक खुली रहती है. खास बात यह है कि रोजाना 50 से 100 किलो तक लाई के अनरसे की बिक्री हो जाती है और बारिश के मौसम और त्योहारों के दौरान इसकी मांग और भी बढ़ जाती है. दुकान पर अनरसा खाने आए एक ग्राहक चंदन ने बताया कि आमतौर पर लाई का अनरसा बहुत ही कम जगहों पर मिलता है. ऐसे में वह अक्सर 2 किलोमीटर दूर सफर कर लाई अनरसा का स्वाद लेने पहुंचते हैं. इसका स्वाद भी लाजवाब होता है जो घर में सभी को पसंद आता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment