Last Updated:

How to Prevent Sticky Bhindi: भिंडी की सब्जी न सिर्फ बड़ों को बल्कि बच्चों की भी फेवरेट होती है. कई बार भिंडी काटते और पकाते समय काफी चिपचिपी और लिसलिसी हो जाती है. लिसलिसी भिंडी खाने में अच्छी नहीं लगती है तो आप इस समस्या को इन 2 ट्रिक्स से दूर कर सकते हैं. हर बार भिंडी बनेगी क्रिस्पी और स्वादिष्ट.

Zoom

भिंडी पकाते समय नहीं होगी लिसलिसी

How to Prevent Sticky Bhindi: भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे बच्चे भी खाना पसंद करते हैं. 12 महीने मिलने वाली भिंडी स्वादिष्ट तो लगती ही है, हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है.  भिंडी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे फाइबर, विटामिन सी, के, बी9, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि.  हालांकि, लोगों को ये सब्जी पसंद तो होती है, लेकिन सही से बनाना नहीं आता, इसलिए ये बहुत अधिक काटते और पकाते समय चिपचिपी और लिसलिसी सी हो जाती है. क्या आप भी भिंडी पकाते हैं तो काफी लिसलिसी सी हो जाती है? परेशान ना हों, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे भिंडी पकाते समय चिपचिपी और लिसलिसी ना हो, इसके लिए 2 बेहद ही आसान से ट्रिक्स के बारे में बताया है. चलिए जानते हैं, भिंडी को कैसे लिसलिसी होने से बचाएं.

भिंडी पकाते समय नहीं होगी लिसलिसी

मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, भिंडी को पकाते समय या काटते समय आप इन दो बातों का ध्यान रखेंगे तो इसे चिपचिपा होने से बचा सकते हैं. ये आसान 2 स्टेप्स जरूर अपनाएं:

  • जब आप भिंडी की सब्जी बनाने के लिए उसे पानी से धोएं तो डायरेक्ट काटना ना शुरू कर दें. काटने से पहले अच्छी तरह भिंडी को सुखा लें.
  •  जब आप भिंडी को पकाएं, तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, दही या कोई खट्टा पदार्थ मिला दें. इससे इसकी लसलसाहट कम हो जाती है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment