कचौड़ी बनाने के झंझट में नहीं पड़ना चाहते हैं पर सिंपल पूड़ी भी खाने का मन नहीं है तो आप इस अंदाज में पूड़ी बना सकते हैं. आटे में दो-तीन चीजें मिलाएं और ऐसी पूड़ी बनेगी की अचार, दही से ही सब चट कर जाएंगे. सब्जी की कमी नहीं लगेगी. इसके लिए अंदाजा कुछ ऐसा है कि एक किलो आटे में 100 ग्राम पैदा, 75 ग्राम सूजी, एक चम्मच नमक, आधा चम्मच अजवाइन और 4 चम्मच तेल, मोइन के तौर पर डालें. आटा गुनगुने पानी से और सख्त गूंथें. अब इसे कवर करके 15 मिनट छोड़ दें. फिर बिना परेथन के पूड़ी बनाएं. इतनी स्वादिष्ट लगेंगी कि मेहमान भी फिदा हो जाएंगे.