Last Updated:

Pakoda Recipe: बरसात के मौसम में यदि आपको भी पकौड़े खाने की क्रेविंग हो रही है, लेकिन आप कोई हेल्दी रेसिपी खोज रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है. यहां आप प्याज, पनीर और बेसन से बनाएं जाने वाले प्रोटीन रिच पकौड़े की रेसिपी जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बारिश हो रही हो और घर में चाय पकौड़े बनने की तैयारी न हो, ये मुमकिन नहीं है. आमतौर पर पकौड़े इसके कुरकुरेपन, गर्माहट और स्पाइसीनेस के लिए पसंद की जाती है. इसे तलने के लिए ज्यादा तेल की भी जरूरत होती है. ऐसे में पकौड़े स्वादिष्ट तो लगते हैं लेकिन रोजाना खाने के लिए हेल्दी विकल्प नहीं माने जाते. ऐसे में अगर आप भी मानसून में कुछ कुरकुरा, स्वादिष्ट और साथ ही पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो यहां जानिए प्रोटीन से भरपूर पकौड़ा रेसिपी.

इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें स्प्राउट्स, पनीर, बेसन और मुरमुरे जैसे पौष्टिक तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं. साथ ही इन्हें डीप फ्राई करने की बजाय एयर फ्रायर या तवे पर कम तेल में भी तैयार किया जा सकता है, जिससे पकौड़े हल्के, हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर बनते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

पनीर रिच पकौड़ा बनाने की रेसिपी 

सामग्री
1 मिडियम आकार का बारीक कटा प्याज
1 कप मिक्स्ड स्प्राउट्स
½ कप कद्दूकस या क्रम्बल किया हुआ पनीर
½ कप बेसन
1 कप मुरमुरे
1 छोटा चम्मच जीरा
1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
½ छोटा चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (वैकल्पिक)
1-2 छोटा चम्मच तेल

बनाने की विधि
एक बड़े बाउल में प्याज, स्प्राउट्स और पनीर डालें. अब इसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन और नमक मिलाएं. इसके बाद बेसन और मुरमुरे डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह हाथों से मिलाएं. मिश्रण तैयार होने पर छोटे-छोटे पकौड़ों का आकार दें.

अगर एयर फ्रायर का उपयोग कर रहे हैं तो 180 डिग्री सेल्सियस पर 12 से 15 मिनट तक पकाएं और बीच में एक बार पलट दें. वहीं, तवे पर बनाने के लिए हल्का तेल लगाकर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.

कुछ जरूरी टिप्स
अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो 1-2 चम्मच पानी मिला सकते हैं. पनीर को कद्दूकस करके डालने से मिश्रण अच्छी तरह बंधता है. स्वाद के लिए हरा धनिया भी मिलाया जा सकता है. तैयार पकौड़ों को हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें और मानसून के मौसम का आनंद लें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment