X

स्वाद में लाजवाब है झारखंड की मशहूर सफेद मटर की घुघनी, ट्राई करें यह रेसिपी

 

arw img

झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों में सफेद मटर की घुघनी खास है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर भी होती है. घुघनी बनाने के लिए सबसे पहले सफेद मटर को अच्छी तरह धोकर 5 से 6 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. इसके बाद मटर को नमक और पानी के साथ कुकर में 4 से 5 सीटी आने तक उबाल लें. अब कड़ाही में 2 से 3 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें. फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटे हुए टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं. फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए और तेल छोड़ने लगे, तब उबली हुई सफेद मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर ग्रेवी पसंद हो तो थोड़ा गर्म पानी डाल सकते हैं. इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. तैयार घुघनी को प्लेट में निकालें. ऊपर से बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और थोड़ा नींबू का रस डालकर परोसें. इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment