Last Updated:
रांची की कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी ने ‘भिंडी का गुटका’ बनाने की आसान रेसिपी बताई है. यह 10 मिनट में बिना पानी के सूखी और चटपटी बनती है. इसमें जीरा, राई, बेसन, नींबू और धनिया पत्ता का खास इस्तेमाल होता है. यह पूड़ी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है.
रांची: आलू के गुटके की रेसिपी तो आपने कई बार ट्राई की होगी, लेकिन क्या कभी भिंडी का गुटका खाया है? इसे बनाना बेहद आसान है और यह खाने में बहुत ही चटपटा और स्वादिष्ट लगता है. इसे टमाटर, नींबू, धनिया पत्ता और खास मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है.
कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं कि अगर आपको कुछ झटपट, चटपटा और मसालेदार खाने का मन हो, तो यह बेस्ट ऑप्शन है. भिंडी बहुत जल्दी पक जाती है, इसलिए यह रेसिपी मिनटों में तैयार हो जाती है.
ऐसे तैयार करें सीक्रेट मसाला
सबसे पहले भिंडी गुटका का मसाला तैयार करें. इसके लिए जीरा, प्याज, टमाटर, तेजपत्ता, अदरक और लहसुन को एक साथ अच्छे से पीस लें.
बनाने की बेहद आसान विधि
- स्टेप 1 (भिंडी और तड़का): भिंडी को अच्छे से धोकर थोड़े बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें और अलग रख दें.
- स्टेप 2 (मसाला भूनें): अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा और राई का फौरन (तड़का) लगाएं. फिर तैयार किया हुआ पिसा मसाला डालकर अच्छे से भूनें.
- सीक्रेट टिप: मसाला भूनते समय इसमें सिर्फ एक चम्मच बेसन डाल दें. इससे इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है. अगर दही उपलब्ध हो, तो थोड़ा सा बेसन दही में मिलाकर भी डाल सकते हैं.
- स्टेप 3 (भिंडी पकाएं): अब कड़ाही में कटी हुई भिंडी डालें और अच्छे से फ्राई करें. इसके बाद एक टमाटर के 6 से 7 बड़े-बड़े टुकड़े करके कड़ाही में डाल दें.
- स्टेप 4 (धीमी आंच पर पकाएं): कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट के लिए पकने दें.
उतारते समय ध्यान रखें यह बात
जब सब्जी पूरी तरह पक जाए और आप इसे गैस से नीचे उतारें, तो ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ दें. फिर बारीक कटे हरे धनिया पत्ता से गार्निश करें.
लीजिये, आपका गरमा-गरम चटपटा भिंडी का गुटका बनकर तैयार है! ध्यान रहे, इस पूरी रेसिपी में पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता है. यह पूरी तरह सूखी (ड्राई) सब्जी बनती है. लोग इसे खासतौर पर गरमा-गरम पूड़ियों के साथ खाना पसंद करते हैं.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.