Last Updated:
सराफा चाट चौपाटी पर 32 सालों से चली आ रही सांवरिया चाट हाउस आज भी इंदौर वासियों में अपने स्वाद की जगह बनाए हुए है. यहां चार्ट के शौकीनों की रात 2 बजे तक भीड़ लगी रहती है. यहां की चाट का नजारा को देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है और आप भी चार्ट की लाइन में लग जाते हो.
इंदौर. अगर आप इंदौर के सराफा बाजार की चाट चौपाटी पर यहां के व्यंजनों का लुक उठाने जा रहे हैं तो एक दुकान पर आपको बड़ी लंबी चौड़ी भीड़ दिखाई देगी. एक बार को आपको लगेगा कि यहां पर क्या हो गया इतनी भीड़ क्यों लगी है लेकिन समझ जाइएगा कि यह भीड़ सांवरिया चाट हाउस पर चाट के चटोरों की भीड़ है.
सराफा चाट चौपाटी पर 32 सालों से चली आ रही सांवरिया चाट हाउस पर लोकल 18 की टीम पहुंची और जाना कि आखिर इसकी क्या खासियत है और और यहां की चार्ट लोग इतनी पसंद क्यों करते हैं. यहां पहुंचते ही आपको एक बड़ा सा कड़ाव दिखता है जिसमें ढेर सारी टिक्की एक साथ चलाकर सुनहरी होती जा रही है और कारीगर एक एक करके निकलते हुए सोनू में इनको डूबा कर इस पर इमली की चटनी और दही के साथ प्याज और इंदौरी नमकीन डालकर ग्राहकों को परोस रहा है. बस इस नजारे को देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है और आप भी चार्ट की लाइन में लग जाते हो.
घर के शुद्ध मसाले का करते हैं इस्तेमाल
हमने दुकान संचालक सुबह मालिया से बात की ओर जाना कि आखिर उनकी इस छोले टिक्की चाट में क्या सबसे अलग है. उन्होंने बताया कि यहां की सबसे बड़ी खासियत है उनकी आलू की टिक्की शुद्ध घी से चली जाती है और उसे तब तक चला जाता है जब तक यह बाहर से कुरकुरी न हो जाए. टिक्की के अलावा स्वाद में जो चार चांद लगता है वह है उनके घर पर बने शुद्ध मसाले. छोले की सब्जी के लिए वह खास तौर पर खड़े मसाले को लाकर अपने यहां आते हैं और उसके बाद तौल के अनुसार इनका मिश्रण किया जाता है.
रात 2 बजे तक खुली रहती है दुकान
इंदौरी लोगों को तीखा बहुत पसंद है इसलिए खास तौर पर वह दो तरह की छोले टिक्की बनाते हैं एक सामान्य जो बाहर से आने वाले लोगों के लिए होती है और दूसरी तीखी जिसे झन्नाट कहा जाता है यह उन लोगों के लिए होती है जिन्हें अतिरिक्त तीखा पसंद होता है. सांवरिया चाट हाउस पर 80 की टिक्की मिलती है लेकिन आपको सराफा बाजार में इनकी दुकान खुलने से लेकर रात के 2 बजे तक जब तक बाजार खुला रहता है यहां आपको भीड़ दिखाई देगी. इसके अलावा यहां का भुट्टे का किसी भी काफी प्रचलित है तो अगर आप अगली बार सराफा बाजार जा रहे हैं तो सांवरिया चाट हाउस की छुट्टी को एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें