Last Updated:
अमेज़न ग्रेट समर सेल 2026 8 मई से शुरू हो रही है. स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और होम अप्लायंसेस पर भारी छूट, बैंक ऑफर्स और Prime एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलेंगे.

8 मई से धमाका, Amazon दे रहा भारी डिस्काउंट
अगर आप लंबे समय से किसी अच्छे ऑफर का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. अमेज़न की Great Summer Sale 2026 भारत में 8 मई से शुरू होने जा रही है. हर साल की तरह इस बार भी यह सेल स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, फैशन, और होम अप्लायंसेस जैसी कई कैटेगरी में बड़े डिस्काउंट लेकर आएगी.
इस सेल की सबसे खास बात ये है कि इसमें आपको डायरेक्ट प्राइस कट, बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक जैसे कई फायदे एक साथ मिलेंगे. अगर आप Prime मेंबर हैं, तो आपको सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा, जिससे आप बाकी यूज़र्स से पहले डील्स का फायदा उठा सकते हैं.
कार्ड पर भी ऑफर
बैंक ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा No Cost EMI का ऑप्शन भी मिलेगा, जिसमें आप सिर्फ ₹9 प्रतिदिन से किस्तों में प्रोडक्ट खरीद सकते हैं. प्राइम यूज़र्स को 2 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त 3% तक की छूट भी दी जाएगी.
फोन और साउंडबार भी सस्ता
सेल के दौरान कई प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स देखने को मिलेंगी. उदाहरण के लिए, Xiaomi Pad 8 को ₹37,999 की जगह ₹30,999 में खरीदा जा सकेगा. वहीं iQOO 15R ₹53,999 से घटकर ₹42,999 में मिलेगा. इसके अलावा JBL 800 Pro Soundbar भी ₹69,999 की बजाय ₹49,999 में उपलब्ध होगा.
अमेज़न इस बार यूज़र्स के लिए AI बेस्ड शॉपिंग टूल ‘Rufus’ भी ला रहा है, जो आपको बेहतर डील्स खोजने और सही प्रोडक्ट चुनने में मदद करेगा. साथ ही, आपको 30 से 90 दिनों की प्राइस हिस्ट्री भी दिखाई जाएगी, जिससे आप सही समय पर खरीदारी कर सकें.
अगर आप नया गैजेट या घरेलू सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon Great Summer Sale 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें