उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर को टूरिस्ट सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां पर प्रतिवर्ष लाखों देशी व विदेशी टूरिस्ट आते हैं और यहां की खूबसूरती को निहारते हैं। इस बार उदयपुर में घूमने आए एक टूरिस्ट ने ऐसा कांड किया, जिससे यहां के 5 स्टार होटल को काफी नुकसान हुआ है।

ये टूरिस्ट 10 दिनों तक परिवार के साथ राजस्थान के उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय विलास में रहा और सारी सुख-सुविधाओं का लुफ्त उठाया। इसके बाद ये टूरिस्ट और उसका परिवार 5.74 लाख रुपए का बिल बिना ​चुकाए ही होटल से फरार हो गया। टूरिस्ट के परिवार में उसकी पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं।

अब इस मामले में होटल के लायजनिंग मैनेजर रविन्द्र सिंह ने उदयपुर शहर के अंबामाता थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

फरार परिवार के बारे में मिली जानकारी

घटना के बाद थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार टूरिस्ट दिल्ली निवासी अनुराग यादव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ उदयपुर घुमने आया था। उस दौरान अनुराग यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय विलास में ठहरने का निर्णय लिया और 10 दिन के लिए यहां पर कमरा बुक करवाया। 

इसके बाद पूरा परिवार 10 दिन तक होटल में ठहरा साथ ही लंच, डिनर और अन्य सेवाओं का लाभ उठाया। 10 दिन ठहरने के साथ अन्य सेवाओं का कुल बिल 5.74 लाख रुपए हुआ जिसे वह बिना दिए ही चला गया।

थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि 12 अगस्त को मेकर बाहा ट्रेवल एजेंसी ने ई-मेल के जरिए अनुराग यादव के ठहरने की बुकिंग कराई थी। अनुराग अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 14 अगस्त से 23 अगस्त तक होटल में ठहरा था।

10 दिन बाद 24 अगस्त को जब चेक आउट का समय हुआ, तब उन्होंने ​5.74 लाख रुपए का बिल देने से मना कर दिया। अनुराग ने कहा कि ये पैसा ट्रेवल एजेंसी देगी, जबकि ट्रेवल एजेंसी ने बुकिंग के दौरान अनुराग से इस तरह की कोई डील होने साफ मना किया है। 

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक रूप से ये मामला ट्रेवल एजेंसी के साथ मिलकर टूरिस्ट की ओर से धोखाधड़ी का लग रहा है। आरोपी दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। उसके खिलाफ जांच की जा रही है। (रिपोर्ट- उदयपुर से भगवान प्रजापति)

ये भी पढ़ें-

Video: 5 स्टार होटल में नौकरी, लेकिन हरकतें सड़क छाप, लड़कियों को देख अश्लील हरकतें करने वाला धराया





Source link

Write A Comment