Last Updated:

मऊ के गालिबपुर स्थित अल बैक रेस्टोरेंट की स्पेशल बटर सीख अपने अनोखे स्वाद के लिए लोगों की पसंद बनती जा रही है. कोयले की आग पर भुने चिकन लेग पीस को क्रीमी बटर ग्रेवी में तैयार किया जाता है, जिससे इसमें स्मोकी और बटर का डबल स्वाद मिलता है. करीब 20-25 मिनट में तैयार होने वाली यह लज़ीज़ डिश 750 रुपये में 12 लेग पीस के साथ पूरे परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होती है.

मऊ. यदि आप चिकन खाने के शौकीन हैं और कुछ स्पाइसी चिकन खाना चाहते हैं, जो चिकन एक हो और स्वाद कई प्रकार का दें ऐसा कुछ खाना चाहते हैं, तो बटर सीख आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है. इस बटर सीख में केवल चिकन का लेग पीस होता है और यह अलग ही तरीके से बनाया जाता है, जिससे ये काफी स्वादिष्ट होता है. लोकल 18 से बात करते हुए मऊ जनपद के गालिबपुर स्थित अल बैक रेस्टोरेंट के ओनर इकबाल अहमद बताते हैं कि उनके यहां एक अलग ही तरीके से बटर सीख बनाया जाता है. जिसे लोग काफी पसंद करते हैं क्योंकि इस बटर सीख में दो प्रकार का स्वाद आता है, बटर सीख में सिर्फ लेग पीस होती है और लेग पीस खाना हर किसी को पसंद आता है. लेग पीस को ग्रेवी बनाने से पहले इस लेग पीस को कोयले की आग पर भूना जाता है. यही वजह है कि यह चिकन काफी बेहतर स्वाद देता है, पहले सीख में लेग पीस को सजाया जाता है फिर उसके बाद तपते कोयले की आग पर इसे भुना जाता है.

20 से 25 मिनट में हो जाएगा बटर सिक तैयार
जब चिकन लेग पीस आग में अच्छी तरह भुन जाता है तो, इसे फिर लटपटा ग्रेवी में मिक्स किया जाता है. जिससे यह बटर सीख काफी स्वादिष्ट हो जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले गैस चूल्हे पर कढ़ाई को गर्म किया जाता है, उसके बाद कोयले की आग पर भुना हुआ. चिकन का लेग पीस हल्का बटर और अमूल क्रीम और कुछ हल्का मसाला डालकर इसे फ्राई किया जाता है. फ्राई होने के बाद फिर इस बटर चिकन को स्पाइसी किया जाता है, स्पाइसी करने के बाद इसे कड़ाई से बाहर निकाल दिया जाता है और फिर ऊपर से हल्की धनिया की पत्ति दाल दी जाती है जिससे यह बटर सीख अच्छी तरह से तैयार हो जाता है. इस बटर सीख का स्वाद ऐसा होता है कि लोग उंगली चाटने पर मजबूर हो जाते हैं क्योंकि इस बटर सीख में दो प्रकार का स्वाद आता है जिसमें आग का भुना हुआ और बटर ग्रेवी दोनों स्वाद आता है, जिसे तैयार करने में 20 से 25 मिनट लगता है.

750 रुपए में मिलेगा 12 लेग पीस
अगर आप इसे रेस्टोरेंट पर खाना चाहते हैं तो 750 रुपए में फुल प्लेट 12 पीस आएगा, जिसमें आपका पूरा परिवार आसानी से खा सकता है, क्योंकि यहां अलग तरीके का स्वाद आता है जो पूरे परिवार को पसंद आएगा. यदि इस बटर सीख को अपने घर बनाना चाहते हैं तो अलबैक के ओनर इकबाल अहमद द्वारा बनाए गए रेसिपी को अपनाकर घर पर भी बना सकते हैं जो आपको बेहतर रेस्टोरेंट का स्वाद देगा.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Write A Comment