X

एक बार खाई तो बार-बार आएंगे! झारखंड की इस मशहूर चाट के स्वाद के आगे सब फेल

 

arw img

जमशेदपुर के गोलमुरी गोलचक्कर स्थित संजय जी की कचौड़ी-चाट की दुकान स्वाद प्रेमियों की पसंदीदा जगह बन चुकी है. सुबह 7 बजे से ही यहां ग्राहकों की लंबी कतार लग जाती है और कई लोगों को 30 से 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है. सत्तू से भरी कुरकुरी कचौड़ी, आलू-मटर की सब्जी, धनिया की तीखी और इमली की मीठी चटनी इसका खास स्वाद बढ़ाती है. कभी 3 रुपये में मिलने वाली कचौड़ी आज दो पीस 25 रुपये में मिलती है. पूरे परिवार की मेहनत और वर्षों से कायम स्वाद ने इस दुकान को शहर की खास पहचान बना दिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment