X

कच्चे आम से बनती है यह स्पेशल दाल, इसके आगे बड़े ढाबे-रेस्टोरेंट फेल

 

arw img

Mango Dal Fry Recipe:आम के पेड़ों पर इन दिनों छोटे-छोटे कच्चे फल, यानी टिकोरों की भरमार देखने को मिल रही है. गर्मी के मौसम में ये कच्चे आम न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होते हैं. अब इन टिकोरों का इस्तेमाल दाल में करके एक नई और पौष्टिक डिश तैयार की जा रही है. रसोइया प्रियंका सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि कच्चे आम वाली दाल फ्राई इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रही है. इसे अरहर या मसूर की दाल के साथ बेहद आसानी से बनाया जा सकता है. उनका कहना है कि यह दाल खट्टी-चटपटी स्वाद के साथ-साथ हल्की और जल्दी बनने वाली होती है, जिससे इसे लंच या डिनर में नियमित तौर पर शामिल किया जा सकता है.



Source link

Write A Comment