Last Updated:
Farrukhabad News: फर्रुखाबाद की एक दुकान अपने नमकीन लस्सी के लिए काफी फेमस है. दुकान संचालक अमन चौरसिया बताते हैं कि यह लस्सी पूरी तरह ताजे दही से तैयार की जाती है, जिसमें स्वाद और सेहत दोनों का खास ध्यान रखा जाता है.
फर्रुखाबाद: गर्मी के मौसम में ठंडक और स्वाद का बेहतरीन मेल अगर कहीं मिलता है, तो वह है कमालगंज स्थित अमन मिष्ठान भंडार की जीरा वाली नमकीन लस्सी. यहां की लस्सी ग्राहकों की खास डिमांड पर तैयार की जाती है. कमालगंज में स्थित अमन मिष्ठान भंडार इन दिनों अपनी खास जीरा वाली नमकीन लस्सी को लेकर चर्चा में है. दुकान संचालक अमन चौरसिया बताते हैं कि यह लस्सी पूरी तरह ताजे दही से तैयार की जाती है, जिसमें स्वाद और सेहत दोनों का खास ध्यान रखा जाता है.
ऐसे बनती है नमकीन लस्सी
उन्होंने बताया कि सबसे पहले गाढ़े दही को अच्छे से मथकर स्मूद किया जाता है. इसके बाद इसमें ठंडा पानी मिलाकर सही कंसिस्टेंसी तैयार की जाती है. फिर इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, साधारण नमक और हल्के मसाले डाले जाते हैं. ऊपर से हरा धनिया या पुदीना डालकर इसे और भी ताजगी भरा बना दिया जाता है. जीरा वाली नमकीन लस्सी सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और पेट को ठंडक पहुंचाते हैं. गर्मी के मौसम में यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है.
लोगों की जुबान पर चढ़ा स्वाद
लोकल18 की टीम को अमन चौरसिया ने बताया कि ग्राहकों की डिमांड पर हम खास जीरा वाली नमकीन लस्सी तैयार करते हैं. इसका स्वाद ऐसा होता है कि लोग एक बार पीने के बाद बार-बार वापस आते हैं. वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही इस लस्सी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. दोपहर के समय दुकान पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज का अमन मिष्ठान भंडार अपनी खास जीरा वाली नमकीन लस्सी से लोगों के दिलों में जगह बना रहा है. स्वाद और ठंडक का यह अनोखा संगम इस गर्मी में लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.