Last Updated:
Aate Ka Halwa Recipe: गेहूं के आटे का हलवा भारतीय रसोई की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाइयों में शामिल है, जिसे कम समय और कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है. देसी घी, गेहूं का आटा और चीनी से बनने वाला यह हलवा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. पूजा-पाठ, त्योहार, सर्दियों और पारिवारिक आयोजनों में इसकी खास मांग रहती है. हलवे में इलायची, सूखे मेवे और किशमिश डालकर इसका स्वाद और बढ़ाया जाता है. पोषण से भरपूर यह हलवा शरीर को ऊर्जा और ताकत देने का काम भी करता है, इसलिए कई घरों में इसे स्वास्थ्यवर्धक भोजन माना जाता है.
भीलवाड़ा. भारतीय रसोई में कई ऐसी पारंपरिक मिठाइयां हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती हैं. इन्हीं में से एक है गेहूं के आटे का हलवा. कम समय और कम सामग्री में तैयार होने वाला यह हलवा हर घर में पसंद किया जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती और यह बेहद स्वादिष्ट बनता है. देसी घी, गेहूं का आटा और चीनी जैसी सामान्य सामग्री से बनने वाला यह हलवा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को खूब पसंद आता है. गेहूं के आटे का हलवा खासतौर पर सर्दियों, पूजा-पाठ, त्योहारों, पारिवारिक कार्यक्रमों और जन्मदिन सेलिब्रेशन में बनाया जाता है.
कई लोग इसे सुबह के नाश्ते में भी खाना पसंद करते हैं. वहीं, अचानक मेहमान घर आ जाएं तो यह झटपट तैयार होने वाली मिठाई एक अच्छा विकल्प साबित होती है. हलवे की खुशबू और इसका देसी स्वाद हर किसी का मन मोह लेता है. जन्मदिन या छोटे पारिवारिक सेलिब्रेशन में भी इसे खास मिठाई के रूप में परोसा जा सकता है.
इन सामाग्रियों से बना सकते हैं आटे का हलवा
वहीं, सलोनी कुमारी ने बताया कि हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में देसी घी गर्म किया जाता है. इसके बाद उसमें गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भुना जाता है. आटे को लगातार चलाते रहना जरूरी होता है, ताकि वह जले नहीं और उसका रंग सुनहरा हो जाए. जब आटे से अच्छी खुशबू आने लगे, तब उसमें पानी और चीनी मिलाई जाती है. कुछ लोग स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर, सूखे मेवे या किशमिश भी डालते हैं. कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट हलवा तैयार हो जाता है.
गेहूं का आटा शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है. देसी घी शरीर को ताकत देता है और हलवे में डाले जाने वाले सूखे मेवे पोषण बढ़ाते हैं. यही कारण है कि कई घरों में बीमार व्यक्ति या कमजोरी महसूस होने पर भी गेहूं के आटे का हलवा खिलाया जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में यह पारंपरिक भोजन का हिस्सा माना जाता है.
स्वाद और सेहद दोनों का खजाना है आटे का हलवा
सलोनी कुमारी का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जल्दी बनने वाली रेसिपी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऐसे में गेहूं के आटे का हलवा स्वाद और सुविधा दोनों के कारण लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. कम खर्च और कम मेहनत में तैयार होने वाला यह हलवा मीठा खाने की इच्छा पूरी करने के साथ परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ बैठकर खाने का मौका भी देता है. घर की रसोई में बनने वाला यह पारंपरिक हलवा आज भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है. आसान विधि और शानदार स्वाद के कारण गेहूं के आटे का हलवा हर मौसम में पसंद किया जाने वाला व्यंजन बना हुआ है.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें