बेंगलुरु: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि राजकीय कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के सिर्फ़ दो पद गाए जाएं। हालांकि इस आदेश में इस बात का भी जिक्र है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और उन कार्यक्रमों में जिनका प्रतिनिधित्व केंद्र सरकार करेगी, वहां पूरा वंदे मातरम के सभी 6 पद गाए जाएंगे। यह आदेश केंद्र सरकार के उस निर्देश के बीच आया है जिसमें ‘वंदे मातरम’ के सभी छह पद गाना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि अन्य आधिकारिक राज्य सरकारी कार्यक्रमों में केवल शुरुआती दो पद ही गाए जाएं।
खबर अपडेट हो रही है…