X

न मशीन की जरूरत, न ज्यादा मेहनत, घर पर ऐसे बनाएं एकदम शुद्ध मक्खन

 

arw img

Homemade Butter Recipe: त्योहारों के मौके पर मक्खन की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे में घर पर मक्खन तैयार करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ऐसे में घर पर शुद्ध मक्खन बनाने के लिए सबसे पहले दूध की मलाई निकालकर एक साफ बर्तन में जमा करें. मलाई को रातभर के लिए रख दें. सुबह इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें. इसके बाद पारंपरिक बिलोना विधि से मलाई को धीरे-धीरे मथें. मथने के दौरान मलाई से मक्खन अलग होकर ऊपर आने लगेगा. पानी नीचे रह जाएगा. जब मक्खन अच्छी तरह अलग हो जाए, तो उसे हाथ या किसी साफ बर्तन की मदद से निकाल लें. इस तरह बिना किसी मशीन के घर पर मक्खन तैयार किया जा सकता है. तैयार मक्खन को साफ और एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. उचित तापमान और साफ-सफाई का ध्यान रखने पर इसे करीब 15 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment