होमफोटोलाइफ़फूड

कोल्ड ड्रिंक का बाप है ये लस्सी, चिलचिलाती गर्मी में पीते ही लगेगी ठंडक

Last Updated:

Banana Lassi Recipe: वैसे तो हम गर्मियों में कई तरह की लस्सी पीते हैं. ऐसे में आज हम बच्चों के लिए केले की लस्सी के बारे में बताएंगे. यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्रिंक है. यह बनाने में बेहद आसान है और तुरंत तैयार हो जाती है. जहां सबसे पहले हम केलों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. ब्लेंडर में केला, दही, दूध, शक्कर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से ब्लेंड करें. गाढ़ी और क्रीमी होने तक ब्लेंड करें. गिलास में बर्फ डालकर लस्सी ऊपर से डालें. ऊपर से केला या इलायची से गार्निश करें. ठंडी-ठंडी केले की लस्सी तैयार है. यह आपके बच्चों को बहुत पसंद आएगी.

वैसे तो केले की लस्सी बनाने की सामग्री बहुत ही आसान है, लेकिन केले की लस्सी बनाने के लिए आपको सबसे पहले 2 पके हुए केले, 1 कप ठंडी दही, आधा कप ठंडा दूध, 2-3 चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार), 2-3 बर्फ के टुकड़े और 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर लेना है. फिर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स लगा लेना है. ( एआई फोटो )

सबसे पहले दोनों केलों को अच्छे से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब मिक्सर जार में कटे हुए केले, 1 कप ठंडा दही और 1/2 कप ठंडा दूध डालें. इसमें स्वाद अनुसार 2-3 चम्मच चीनी और 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं. सभी सामग्री को अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक लस्सी गाढ़ी और चिकनी न हो जाए. अंत में गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर लस्सी ऊपर से डालें. ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और ठंडी-ठंडी केले की लस्सी का आनंद लें. ( एआई फोटो )

मिश्रण जब पूरी तरह स्मूद हो जाए, तब उसमें बर्फ डालकर एक बार फिर अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि लस्सी ठंडी और झागदार बन जाए. इसके बाद तैयार लस्सी को गिलास में निकालें. ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू या पिस्ता डालकर सजाएं. यह न केवल स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि लस्सी को आकर्षक भी बनाते हैं. आपकी ठंडी, मलाईदार और स्वादिष्ट केले की लस्सी अब परोसने के लिए तैयार है. ( एआई फोटो )

Add News18 as
Preferred Source on Google

केले की लस्सी गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद और स्वादिष्ट पेय है. यह शरीर को तुरंत ठंडक प्रदान करती है और भीषण गर्मी से राहत दिलाती है. केला प्राकृतिक रूप से एनर्जी से भरपूर होता है, जिससे बच्चों को तुरंत ताकत और ऊर्जा मिलती है. इसमें दही होने के कारण पाचन अच्छा रहता है, कैल्शियम और प्रोटीन की पूर्ति होती है. साथ ही विटामिन C और पोटैशियम से इम्यूनिटी बढ़ती है. केले की लस्सी वजन नियंत्रण में भी मदद करती है और गर्मी में बच्चों के लिए पौष्टिक तथा स्वादिष्ट ड्रिंक है. ( एआई फोटो )

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment