Last Updated:
Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर में ऐसी कई दुकानें हैं, जिसका स्वाद लोगों की जुबान पर छाया रहता है. जिले में ऐसी ही एक दुकान है, जहां के हींग वाली सब्जी का स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है और खाने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है. आइए इस खास दुकान और यहां के स्वाद के बारे में आपको बताते हैं.
मिर्जापुर: हींग वाली सब्जी और हींग वाली पानी पूरी का स्वाद जरुर चखा होगा. हींग की महक आपके नाकों में जाते ही खाने की लालसा कई गुना तक बढ़ जाती है. जी करता है कि खाते ही रहें. हींग की सब्जी और पानी पूरी के बाद मिर्जापुर जिले की हींग के छोले काफी फेमस हैं. 45 साल पुरानी दुकान पर हींग के छोले-समोसे खूब लोगों को भा रहा है. स्वाद ऐसा है कि लोग दूर-दूर से खाने के लिए आते हैं. दुकान पर लाइन लगी रहती है.
मिर्जापुर के तेलियागंज में श्याम की दुकान है. 45 वर्षों से यहीं पर दुकान लग रही है. छोले और समोसे खूब फेमस हैं. घर पर ही खड़ा मसाला को घर पर लाकर खुद मसाला बनाते हैं. मसाले के बनाते वक्त हींग का प्रयोग करते हैं. खाने से पहले नाकों में हींग की महक लोगों को खींच लाती है.
काफी संख्या में पहुंच रहे लोग
श्यामजी ने बताया कि हमारी पुस्तैनी दुकान है. 45 वर्षों से दुकान यहां लग रही है. हींग के छोले बनाने के लिए गरम मसाला और हींग का प्रयोग करते हैं. हींग फायदेमंद भी है. यहां पर दूर-दूर से खाने के लिए लोग आते हैं. एक बजे से 9 बजे तक ही दुकान खुली रहती है. इसको बनाने के लिए खड़ा गरम मसाला और हींग मिलाते हैं. 5 सालों से हींग का छोला हम लोग बेच रहे हैं. दो समोसे और छोले का दाम 30 रुपये रहता है. यहां पर हींग के छोले खाने के लिए आस-पास के क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं. मेरे पिताजी कई सालों से दुकान लगाते थे. उनकी जगह हम लगा रहे हैं. स्वाद और क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करते हैं. इसी वजह से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
मसालों में स्वाद का राज
पीयूष अग्रहरि ने बताया कि हींग वाले छोले के स्वाद का राज इनके मसालों में छिपा हुआ है. स्वाद बेहद ही जबरदस्त रहता है. हींग की महक नाकों में जाते ही दिमाग में घुस जाता है. यहां पर कई बार हींग के छोले खा चुके हैं. यह सबसे पसंदीदा जगह है. खास बात यह है कि हींग के छोले खाने के बाद पेट में दिक्कत नहीं होती है. अगर कोई खाना चाहता है तो खा सकता है. स्वाद और सेहत दोनों के लिए यह खास छोले हैं.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.