Last Updated:
6 Special Litchi Desserts : आमतौर पर हम लीची को फल के रूप में ही खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इससे बनने वाली मिठाइयां कितनी खास और स्वादिष्ट हो सकती हैं? आइए जानते हैं ऐसी 6 खास लीची मिठाइयों के बारे में, जो आपके समर को और भी मजेदार बना देंगी.
6 Special Litchi Desserts : गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में रसीली और मीठी लीची छा जाती है. इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है, उतनी ही यह शरीर को ठंडक भी देती है. आमतौर पर लोग लीची को सीधे फल के रूप में खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इससे बनने वाली मिठाइयां भी कितनी खास हो सकती हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं लीची से बनने वाली 6 अनोखी और स्वादिष्ट मिठाइयों के बारे में, जो आपके गर्मियों के डेस को और भी खास बना देंगे.
लीची रबड़ी: जब ताज़ी लीची का स्वाद पारंपरिक रबड़ी में मिल जाता है, तो इसका स्वाद और भी ज़्यादा समृद्ध और क्रीमी हो जाता है. ठंडा परोसे जाने पर, यह गर्मियों के महीनों में एक बेहद आनंददायक तोहफ़े से कम नहीं है.
लीची जेली: अगर आप कुछ हल्का और जल्दी बनने वाला बनाना चाहते हैं, तो लीची जेली एक बेहतरीन विकल्प है। यह देखने में आकर्षक लगती है और खाने में बहुत ताज़गी भरी होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लीची कुल्फी : दूध, क्रीम और लीची के गूदे से बनी यह कुल्फी बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी की पसंदीदा बन जाती है. इसकी क्रीमी बनावट और फलों जैसा स्वाद मिलकर एक एकदम बेहतरीन मेल बनाते हैं.
लीची खीर : जब चावल की खीर में लीची के टुकड़े मिलाए जाते हैं, तो उसका स्वाद पूरी तरह से अलग और बेहद ताज़गी भरा हो जाता है.
लीची आइसक्रीम : घर पर आसानी से बनने वाली यह आइसक्रीम न केवल गर्मियों की गर्मी से राहत देती है, बल्कि स्वाद में भी बेजोड़ है.
लीची रसगुल्ला : पारंपरिक रसगुल्ले में लीची का स्वाद मिलाकर उसे एक नया ट्विस्ट देता है, जिससे यह और भी ज़्यादा खास बन जाता है.
ये 6 डेज़र्ट लीची की नैचुरल मिठास और ठंडक देने वाले गुणों का एक बेहतरीन मेल हैं. अगर आप भी इस गर्मी में कुछ नया और स्वादिष्ट आज़माना चाहते हैं, तो इन लीची डेज़र्ट को ज़रूर ट्राई करें. ये न सिर्फ़ आपके स्वाद को खुश कर देंगे, बल्कि आपको एक ताज़गी भरा और ठंडक देने वाला एहसास भी देंगे. ( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा