Suji Halwa Recipe: सूजी का हलवा एक ऐसी मिठाई है जो हर भारतीय घर में कभी ना कभी जरूर बनती है. चाहे पूजा हो, कोई खास मौका हो या अचानक मीठा खाने का मन हो, सूजी का हलवा सबसे आसान और फटाफट बनने वाला ऑप्शन होता है. लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका हलवा वैसा दानेदार और खुशबूदार नहीं बनता जैसा भंडारे या शादी में मिलता है. कई बार हलवा चिपचिपा हो जाता है, कभी सूखा रह जाता है या फिर उसमें वो शाही चमक नहीं आती. असल में इसका कारण छोटी छोटी गलतियां होती हैं, जो हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं.
प्रियंका की रसोई के अनुसार, सूजी का हलवा बनाने में सबसे बड़ी गलती लोग सूजी को सही तरीके से नहीं भूनते और पानी व चीनी का अनुपात बिगाड़ देते हैं. अगर इन बेसिक चीजों का ध्यान रखा जाए, तो साधारण हलवा भी शाही स्वाद दे सकता है. इस रेसिपी में कुछ खास ट्रिक्स जैसे केसर वाला पानी और बेसन का हल्का इस्तेमाल आपके हलवे को एकदम अलग लेवल पर ले जाएगा. आइए जानते हैं इस खास और आसान तरीके के बारे में.
सबसे पहले मेवों को सही तरीके से भूनें
हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए शुरुआत में ही ड्राई फ्रूट्स को भूनना बहुत जरूरी है. एक कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें काजू, बादाम और किशमिश डालें. इन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इससे मेवों में एक अलग खुशबू और क्रंच आ जाता है, जो हलवे को और स्वादिष्ट बनाता है.
सही अनुपात ही है असली राज
परफेक्ट ीूरहलवा बनाने का सबसे बड़ा सीक्रेट उसका सही माप है. प्रियंका के अनुसार, 1 कटोरी सूजी के लिए 1 कटोरी घी और 3 कटोरी पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. इस अनुपात से हलवा न तो सूखा बनेगा और न ही ज्यादा चिपचिपा होगा. सही मात्रा में घी डालने से हलवे में चमक और मुलायमपन आता है.
सूजी को धैर्य से भूनना जरूरी
अब कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर भूनना शुरू करें. सूजी को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं. जब सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उसमें से खुशबू आने लगे, तब समझ लें कि यह तैयार हो रही है.
केसर वाला पानी बनाएगा हलवे को खास
जब सूजी भुन रही हो, उसी समय दूसरे बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें केसर के धागे डालें और उबाल आने दें. केसर से हलवे को एक प्राकृतिक रंग और शानदार खुशबू मिलती है, जो उसे शाही बनाती है.
बेसन का छोटा सा ट्विस्ट
जब सूजी अच्छी तरह भुन जाए, तब उसमें एक चम्मच बेसन डालें और कुछ देर और भूनें. यह छोटा सा ट्रिक हलवे को एक अलग स्वाद और बेहतर टेक्सचर देता है. बेसन से हलवा ज्यादा सोंधा और दानेदार बनता है.
पानी और चीनी डालने का सही तरीका
अब उबलता हुआ केसर वाला पानी धीरे धीरे सूजी में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें. जब सूजी पानी सोख ले, तब उसमें चीनी डालें. चीनी को हमेशा बाद में डालना चाहिए, इससे हलवे का रंग और स्वाद दोनों बेहतर रहते हैं.
View this post on Instagram