Homemade dry mango powder recipe: गर्मियों का सीजन आते ही बाजारों में कच्चे आमों खूब दिखने लगते हैं. इसकी चटनी, शर्बत, शिकंजी आदि तो हम बनाकर खाते पीते हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं इसे ड्राई कर आप घर पर शुद्ध अमचूर भी बना सकते हैं! दरअसल, भारतीय घरों में अमचूर का इस्‍तेमाल खूब होता है. दाल हो, चटनी हो या चटपटी सब्जियां, बिना अमचूर के खाने का स्वाद अधूरा है.

ऐसे में हम बाजार से बंद पैकेट वाला अमचूर लाते हैं, लेकिन इसके स्‍वाद में न तो वो बात होती है और मिलावट जो होता है वो अगल से. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर असली, खुशबूदार और केमिकल-मुक्त अमचूर बनाना बच्चों का खेल है? घर का बना अमचूर न केवल स्वाद में बेहतरीन और शुद्ध होता है, बल्कि यह आपकी जेब पर भी हल्का पड़ता है.

घर का बना अमचूर न केवल स्वाद में बेहतरीन और शुद्ध होता है, बल्कि यह आपकी जेब पर भी हल्का पड़ता है.

यहां हम आपको कच्चे आम से अमचूर पाउडर बनाने का वो पारंपरिक और आसान तरीका बताएंगे, जिससे आपका अमचूर सालों-साल खराब नहीं होगा.

सामग्री:

कच्चे आम (केरी): 2 से 3 किलो (अच्छे गुदे वाले और खट्टे आम चुनें, जैसे रामकेला या कोई भी सख्त केरी).
नमक: 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल, स्टोर करने के लिए).
धूप: कम से कम 2-3 दिन की तेज धूप.

बनाने की विधि:

1. आम की तैयारी: सबसे पहले कच्चे आमों को ठंडे पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद इन्हें पोंछकर अच्छी तरह सुखा लें. अब एक पिलर (Peeler) की मदद से आम का छिलका उतार लें. ध्यान रहे कि ऊपर का हरा हिस्सा पूरी तरह निकल जाए, वरना पाउडर का रंग काला पड़ सकता है.

2. स्लाइस बनाना: अब आम के गूदे को पतली-पतली स्लाइस में काटें. आप चाहें तो कद्दूकस (Grater) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन चिप्स की तरह पतले कटे हुए स्लाइस जल्दी और बेहतर सूखते हैं. स्लाइस जितनी पतली होगी, अमचूर उतना ही सफेद और क्रिस्पी बनेगा.

3. धूप में सुखाना: एक साफ सूती कपड़ा या बड़ी प्लास्टिक शीट धूप में बिछाएं. आम के स्लाइस को एक-दूसरे से अलग-अलग फैला दें. इन्हें कम से कम 2 से 3 दिन तक तेज धूप में सुखाएं. शाम को इन्हें अंदर ले आएं ताकि ओस से ये वापस गीले न हों. जब ये स्लाइस इतने कड़क हो जाएं कि हाथ से दबाने पर ‘कड़क’ की आवाज के साथ टूट जाएं, तो समझ लीजिए कि ये तैयार हैं.

4. पाउडर बनाना: सूखे हुए स्लाइस को मिक्सर जार में डालें. एक बार में बहुत ज्यादा न भरें. इसे बारीक पीस लें. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नमक डाल सकते हैं, जो प्रिजर्वेटिव का काम करता है. अब इस पाउडर को एक बारीक छलनी से छान लें ताकि मोटे टुकड़े निकल जाएं. बचे हुए टुकड़ों को फिर से पीस लें.

5. स्टोर करने का तरीका: तैयार अमचूर पाउडर को सीधे जार में न भरें. पीसने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए हवा में छोड़ दें ताकि मिक्सर की गर्मी निकल जाए. अब इसे कांच के एयरटाइट जार में भरकर सूखी जगह पर रखें.

आपका शुद्ध होममेड अमचूर तैयार है! इसे अपनी फेवरेट डिशेज में इस्तेमाल करें और ताजी खटास का आनंद लें.



Source link

Write A Comment