Last Updated:
अफोगाटो एक क्लासिक इटालियन डेजर्ट है, जिसमें ठंडी वनीला आइसक्रीम के ऊपर गरमा-गरम कॉफी डाली जाती है. मीठे और हल्के कड़वे स्वाद का यह अनोखा कॉम्बिनेशन इसे जल्दी बनने वाली और बेहद पसंद की जाने वाली मिठाई बनाता है.
अफोगाटो की शुरुआत इटली में हुई थी.
Affogato Recipe: अफोगाटो एक क्लासिक इटालियन डेजर्ट है, जो अपनी सादगी और अनोखे स्वाद के लिए दुनियाभर में पसंद किया जाता है. इसमें ठंडी, क्रीमी वनीला आइसक्रीम के ऊपर गरमा-गरम कॉफी डाली जाती है, जिससे मीठे और हल्के कड़वे स्वाद का परफेक्ट बैलेंस बनता है. यही कॉम्बिनेशन इसे बाकी मिठाइयों से अलग और खास बनाता है.
आजकल लोग ऐसी रेसिपी पसंद करते हैं जो जल्दी तैयार हो जाए और स्वाद में भी खास हो, और अफोगाटो इन दोनों ही मामलों में परफेक्ट बैठता है. इसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है. सोशल मीडिया पर भी यह डेज़र्ट तेजी से वायरल हो रही है, क्योंकि यह देखने में जितनी आकर्षक लगती है, खाने में उतनी ही लाजवाब होती है.
घर पर कैसे बनाएं अफोगाटो
इसे बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले एक कप या ग्लास में 1-2 स्कूप वनीला आइसक्रीम डालें. इसके बाद ताजा बनी हुई गरम कॉफी को धीरे-धीरे इसके ऊपर डालें. कुछ ही सेकंड में आइसक्रीम पिघलने लगती है और एक क्रीमी, रिच डेज़र्ट तैयार हो जाती है. चाहें तो ऊपर से चॉकलेट चिप्स, कोको पाउडर या ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद और बढ़ाया जा सकता है.
बच्चों और बड़ों दोनों की फेवरेट
अफोगाटो की खास बात यह है कि इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. जहां बड़ों को इसका कॉफी फ्लेवर पसंद आता है, वहीं बच्चों के लिए इसे चॉकलेट या कैरामेल के साथ कस्टमाइज किया जा सकता है. यही वजह है कि यह हर मौके के लिए परफेक्ट डेजर्ट बनती जा रही है.
क्या है अफोगाटो का इतिहास?
अफोगाटो की शुरुआत इटली में हुई थी, जहां कॉफी संस्कृति पहले से ही काफी मजबूत रही है. इसी कॉफी कल्चर से प्रेरित होकर इस अनोखी डेजर्ट का जन्म हुआ, जिसमें कॉफी और मिठास को एक साथ जोड़ा गया. शुरुआती समय में अफोगाटो को एक पारंपरिक डेज़र्ट के बजाय “कॉफी-बेस्ड ट्रीट” के रूप में देखा जाता था. इसे अक्सर खाने के बाद एक हल्की मिठाई या डाइजेस्टिव के रूप में परोसा जाता था. खासकर इटली के कैफे और रेस्टोरेंट में यह एक क्विक और एलिगेंट ऑप्शन माना जाता था, जिसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता था.
About the Author
विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें