What is the difference between Khajoor Vs chhuhara: ड्राई फ्रूट्स में छुहारे का इस्तेमाल लोग कई मीठे पकवानों में करते हैं. साथ ही छुहारे का हलवा, छुहारे वाला दूध आदि खाते-पीते हैं. छुहारे से बनने वाली ये चीजें बेहद ही पौष्टिक और हेल्दी होती हैं. छुहारे में ढेरों पोषक तत्व होता है. एक होता है खजूर, जो छुहारे जैसा ही दिखता है, हालांकि ये छुहारे की तरह सख्त नहीं होता है. खजूर बेहद ही सॉफ्ट होता है. क्या आप जानते हैं कि खजूर और छुहारा कैसे बनते हैं, कैसे मिलते हैं, दोनों के फायदे क्या हैं और अंतर क्या है? चलिए जानते हैं यहां खजूर और छुहारे में क्या होता है फर्क?

क्या होता है खजूर?
कई लोगों को लगता है कि खजूर और छुआरा एक ही है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह दोनों ही अलग हैं, लेकिन छुआरा बनता खजूर से ही है. छुहारा, खजूर का सूखा रूप होता है. छुआरा सूखे मेवे में शामिल होता है. हालांकि, सूखने के बाद खजूर का स्वाद बेहद अलग हो जाता है. छुआरा और खजूर का स्वाद, रूप-रंग, पौष्टिक तत्व, सेवन का तरीका, सब अलग होता है. खजूर एक फ्रेश फल है, जिसमें नमी अधिक होती है. स्वाद में यह मीठा और बेहद ही सॉफ्ट होता है. खजूर के सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है.

खजूर की खास बातें
खजूर नर्म होता है.
इसमें नेचुरल शुगर अधिक होती है.
खजूर शरीर को तुरंत एनर्जी देता है.
फाइबर, आयरन और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है खजूर.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

क्या होता है छुहारा?
इसे इंग्लिश में ड्राई डेट (Dried Dates) कहते हैं. छुहारा बहुत ड्राई और सख्त होता है. इसे लोग दूध में उबालकर पीना पसंद करते हैं. छुहारे का हलवा भी बेहद पौष्टिक और हेल्दी होता है. यह ड्राई होने के कारण इसमें नमी बिल्कुल नहीं होती है. इसे ठीक से स्टोर करके रखा जाए तो महीनों ये खराब नहीं होगा.

छुहारे की खास बातें
इसे आप सही से स्टोर करें तो अधिक दिन तक रख सकते हैं.
छुहारा बहुत ड्राई होता है.
इसमें कैलोरी और शुगर अधिक होती है.
सर्दियों में लोग इसे अधिक खाते हैं.

खजूर और छुहारे में मुख्य अंतर?
खजूर सॉफ्ट होता है तो छुहारा सख्त, ड्राई होता है.
खजूर स्वाद में मीठा होता है, छुहारा हल्का मीठा होता है.
नमी युक्त होता है खजूर, वहीं छुहारा सूखा होता है.
खजूर जल्दी पचने वाला है, लेकिन छुहारा पचने में थोड़ा भारी होता है.
खजूर को आप डायरेक्ट खा सकते हैं, लेकिन छुहारे को आप दूध, मिठाई या हलवा बनाकर खा सकते हैं.
खजूर को गर्मियों में भी खाया जाता है, लेकिन छुहारे को सर्दियों में अधिक खाया जाता है.

सेहत के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद?
दोनों ही पौष्टिक होते हैं, लेकिन जरूरत के अनुसार इनके फायदे अलग हो सकते हैं-

खजूर के फायदे
तुरंत ऊर्जा देता है.
कमजोरी और थकान करे दूर.
पाचन के लिए बेहतर है खजूर.
वर्कआउट करते हैं तो खजूर खाना बेस्ट विकल्प है.

छुहारे के फायदे
शरीर को गर्माहट देता है, इसलिए इसे सर्दियों में अधिक खाते हैं.
शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए उपयोगी होता है.
दूध के साथ छुहारा खाने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है.

किन्हें खाने से परहेज करना चाहिए?
जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें खजूर और छुहारा दोनों ही सीमित मात्रा में खाना चाहिए. ऐसा इसलिए, क्योंकि इनमें नेचुरल शुगर काफी होती है. आप इन दोनों ही चीजों को खा सकते हैं, क्योंकि ये सेहत के लिए हेल्दी होती हैं. भरपूर पोषण मिलता है. शरीर को ताकत मिलती है. शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है.



Source link

Write A Comment