Last Updated:

Bikaneri Achaar And Namkeen: जयपुर के जवाहर कला केंद्र में चल रहे आर्ट एंड क्राफ्ट फेयर में बीकानेरी स्वाद का जलवा देखने को मिल रहा है. बारिश के मौसम में अचार और नमकीन की बढ़ती डिमांड के बीच यहां लोगों को 25 तरह के स्वादिष्ट अचार और बीकानेर की मशहूर 100 वैरायटी की नमकीन एक ही जगह मिल रही है. पुराने पारंपरिक नुस्खों और शुद्ध मसालों से तैयार इन जायकों को खरीदने के लिए जयपुरवासी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.

जयपुर. बारिश के सीजन में लोग चटपटे स्वाद को खूब पसंद करते हैं, साथ ही खाना कितना भी स्वादिष्ट हो लेकिन अगर उसके साथ अचार, पापड़ और नमकीन का स्वाद मिल जाए तो खाने के स्वाद में चार चांद लग जाते हैं. ऐसे ही जयपुर में बीकानेर अचार और नमकीन की जमकर डिमांड रहती हैं, इसलिए हर साल बारिश के सीजन में बीकानेर व्यापारी अपने बेहतरीन अचार और नमकीन को लेकर जयपुर पहुंचते हैं. अभी फिलहाल जयपुर के जवाहर कला केंद्र में चल रहे आर्ट एंड क्राफ्ट फेयर में बीकानेर अचार और नमकीन की जमकर डिमांड हैं.

आर्ट एंड क्राफ्ट फेयर में लोगों को एक ही जगह 20 से 25 प्रकार के अलग-अलग अचार और बीकानेर की फेमस 100 प्रकार की नमकीने खरीदने का मौका मिल रहा हैं. फेयर में अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग इलाकों के बेहतरीन प्रोडक्ट्स की स्टॉल्स भी लगाई गई हैं, जिनकी जयपुर में खूब डिमांड रहती हैं. वैसे तो बाजारों में डेरों जगह अलग-अलग प्रकार के अचार उपलब्ध हैं लेकिन अचार का असली स्वाद लोगों को बीकानेरी अचार में ही आता हैं. खासतौर पर बारिश के सीजन में बीकानेर अचार की जयपुर में सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं.

एक ही छत के नीचे 25 प्रकार के अचार 
लोकल-18 को जवाहर कला केंद्र के फेयर में बीकानेर से आए अचार और नमकीन के व्यापारी रमेश कुमावत बताते हैं की घर के शुद्ध मसालों के साथ हम अचार और नमकीन बनाते हैं, जिसमें 100% की शुद्धता होती है. अचार में किसी प्रकार की कोई मिलावट नहीं होती हैं, जिससे शरीर को नुक़सान हो इसलिए स्वाद और सेहत दोनों तरह से लोगों को बीकानेरी नमकीन और अचार सबसे ज्यादा पंसद आता हैं. खासतौर पर लोगों को बारिश के मौसम में हर बेहतरीन अचार के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं. रमेश कुमावत बताते हैं कि जयपुर में वैसे तो कई वैरायटी के अचार लेकर आते हैं, लेकिन लोगों में कुछ एक खास अचार की डिमांड सबसे ज्यादा रहती हैं इनमें केरी से लेकर, नींबू, कैर सांगरी, कटहल, मेथी, आंवला, गाजर, मिर्च, हल्दी, लहसुन, करेला जैसे 25 वैरायटी के अचार हैं. अचार के साथ बारिश के मौसम में अलग-अलग प्रकार की चटनियों और मुरब्बे की भी लोगों में खूब डिमांड रहती हैं, इसलिए जयपुर में लोग महिनों तक हमारे अचार का इंतजार करते हैं और यहां किसी फेयर में हमारे पहुंचते ही हमारे पास अचार नमकीन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती हैं. लोकल-18 से बात करते हुए रमेश कुमावत बताते हैं कि  अगर बात करें बीकानेर के अचार की कीमत की तो अचारों की अलग-अलग वैरायटी के हिसाब से अलग अलग दाम है. जिसे लोग अपने स्वाद और बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं. लेकिन 300 रूपए से लेकर 700 तक सामान्य रूप से हमारे अलग-अलग अचार की कीमत रहती हैं.

100 की बेहतरीन बीकानेरी नमकीन का खास स्वाद एक ही जगह 
फेयर में बीकानेर से आए व्यापारी अचार के अलावा बीकानेर की फेमस नमकीन जिसकी डिमांड दुनियाभर में रहती हैं, यहां फेयर में लोगों के लिए एक ही जगह पर 100 प्रकार की स्वादिष्ट नमकीन उपलब्ध हैं. रमेश कुमावत बताते हैं की आज भी हम हमारे पूर्वजों के समय के नुस्खे से खास नमकीने तैयार करते हैं, जिनका स्वाद सबसे अनोखा होता है. एक बार जो बीकानेर नमकीन का स्वाद चख लेता है तो कभी हमारी नमकीन का स्वाद कभी नहीं भूलता, रमेश कुमावत बताते हैं हमारे यहा विशेष रूप से अलग-अलग दालों की नमकीन, मूंगफली की नमकीन, लोंग की स्पेशल नमकीन, बेसन के गाठिये की नमकीन, मिक्स नमकीन जैसी 100 प्रकार की वैरायटी की नमकीनों का बूफे हैं, जिनकी कीमत अलग-अलग हैं. आर्ट एंड क्राफ्ट फेयर का आयोजन 1 महिने तक चलता हैं जिसका समय सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक रहता हैं, फेयर में लोगों की एंट्री बिल्कुल फ्री हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Write A Comment