Last Updated:
Potato Peeling Hack: आलू छीलना अब झंझट नहीं रहा. उबालने से पहले आलू पर हल्का सा कट लगाने से छिलका आसानी से उतर जाता है. ये आसान ट्रिक टाइम बचाती है और किचन का काम काफी सरल बना देती है. एक बार जरूर ट्राय करें.
आलू छीलने का सरल तरीका
Potato Peeling Hack: किचन में काम करते समय कुछ छोटे-छोटे काम सबसे ज्यादा टाइम लेते हैं, और उनमें से एक है उबले हुए आलू छीलना. सुनने में आसान लगता है, लेकिन जब गरम-गरम आलू हाथ में आते हैं, तो असली परेशानी शुरू होती है. कभी छिलका हाथ से चिपक जाता है, कभी आलू ज्यादा गल जाते हैं और कभी ठंडा होने का इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में पूरा काम स्लो हो जाता है और मूड भी खराब हो जाता है, अगर आप रोजाना किचन में काम करते हैं या जल्दी-जल्दी खाना बनाना चाहते हैं, तो ये छोटी-सी परेशानी बड़ी लगने लगती है, लेकिन अब इस झंझट से छुटकारा मिल सकता है. हाल ही में एक आसान और देसी तरीका सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस ट्रिक की खास बात ये है कि इसमें आलू उबालने से पहले ही एक छोटा सा स्टेप करना होता है.
फिर उबालने के बाद छिलका खुद-ब-खुद उतर जाता है. इस आर्टिकल में हम आपको वही आसान तरीका स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे, जिससे आपका काम काफी आसान हो जाएगा और किचन में समय भी बचेगा.
क्या है आलू छीलने का ये आसान हैक?
ये एक बेहद सिंपल ट्रिक है, जिसमें आलू को उबालने से पहले ही थोड़ा तैयार किया जाता है. इस छोटे से स्टेप के बाद उबले आलू का छिलका बिना मेहनत के निकल जाता है.
कैसे करें ये ट्रिक? (स्टेप-बाय-स्टेप)
1. सबसे पहले कच्चे आलू अच्छे से धो लें.
2. अब एक चाकू लें और आलू के बीच में चारों तरफ हल्का सा गोल कट लगा दें.
3. ध्यान रखें कि आलू को काटना नहीं है, बस ऊपर की स्किन पर लाइन बनानी है.
4. अब आलू को कुकर या पतीले में डालकर सामान्य तरीके से उबाल लें.
5. उबालने के बाद आलू को थोड़ा ठंडा होने दें.
6. अब जहां कट लगाया था, वहां से छिलका आसानी से अलग हो जाएगा.
7. बस हल्का सा खींचते ही पूरा छिलका निकल जाएगा.
क्यों काम करती है ये ट्रिक?
जब आप आलू की स्किन पर पहले से कट लगा देते हैं, तो उबालते समय अंदर का हिस्सा और बाहर का छिलका अलग-अलग हो जाते हैं. इससे छिलका ढीला पड़ जाता है और आसानी से उतर जाता है. यही वजह है कि ये ट्रिक इतनी जल्दी और साफ तरीके से काम करती है.
उबले आलू से बनाएं टेस्टी रसेदार सब्जी
अगर आपने आलू उबाल लिए हैं, तो उनसे झटपट स्वादिष्ट सब्जी भी बना सकते हैं.
View this post on Instagram