How to make Thandai and its benefits: देश के कई इलाकों में गर्मी लगातार बढ़ रही है. बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा है. ऐसे में प्यास बुझाने के लिए बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय घर पर बनी पारंपरिक ठंडई पीना ज्यादा फायदेमंद विकल्प है. यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती, बल्कि शरीर को ठंडक और ऊर्जा भी देती है, जिससे गर्मी में तन और मन दोनों तरोताजा रहते हैं.

सेहत के लिए बेहतर है घरेलू ठंडई

गर्मियों में ठंडई का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ जरूरी पोषण भी देता है. यह खासतौर पर त्योहारों और गर्म दिनों के लिए एक बेहतरीन पेय है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि बाजार के पेय पदार्थों की जगह प्राकृतिक और घर में बनी ठंडई का सेवन करें, जिससे शरीर फ्रेश और स्वस्थ बना रहता है.

बाजार के ड्रिंक्स से क्यों रहें दूर?

विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाली ठंडई में अत्यधिक चीनी होती है, जो वजन बढ़ाने, पेट से जुड़ी समस्याएं और थकान का कारण बन सकती है. इसके विपरीत, घर की ठंडई प्राकृतिक सामग्री से तैयार होती है और इसमें किसी प्रकार के केमिकल या कृत्रिम रंग नहीं होते.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ठंडई के पोषक तत्व और फायदे

ठंडई में बादाम, सौंफ, खसखस, केसर, गुलाब की पंखुड़ियां और विभिन्न प्रकार के मगज शामिल होते हैं. ये सभी तत्व शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाते हैं, पाचन को बेहतर बनाते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, दिमाग को शांत रखते हैं और त्वचा को निखारते हैं. इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. थकान कम होती है. मूड भी अच्छा रहता है.

ठंडई बनाने की रेसिपी

ठंडई बनाने के लिए आपको चाहिए सौंफ, खसखस, काली मिर्च, इलायची, तरबूज, खरबूज और कद्दू के बीज, बादाम, काजू, पिस्ता, केसर और गुलाब की पंखुड़ियां. इन सभी को साफ करके 2-3 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. इसके बाद, इन्हें मिक्सर में बारीक पीस लें. अब ठंडे दूध में यह पेस्ट मिलाएं और स्वादानुसार चीनी या गुड़ डालें. अंत में केसर, गुलाब की पंखुड़ियां, बर्फ के टुकड़े और कटे हुए मेवे डालकर ठंडई सर्व करें.



Source link

Write A Comment