आम पन्ना बगजा: बघेलखंड के लजीज व्यंजनों में ‘आम पन्ना बगजा’ एक खास पहचान रखता है, जिसे देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर यह डिश न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि गर्मी में सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. यही वजह है कि किसी खास कार्यक्रम या त्योहार के मौके पर विंध्य क्षेत्र के लोग इसे बनाना नहीं भूलते. आम पन्ना बगजा सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत का भी खजाना है. कच्चे आम से बना आम पन्ना शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन C और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं. वहीं बेसन से बना बगजा शरीर को ऊर्जा देता है और लंबे समय तक ताकत बनाए रखता है. यह डिश पाचन तंत्र को मजबूत करती है, भूख बढ़ाती है और गर्मी में होने वाली कमजोरी व थकान को दूर करने में सहायक होती है.