Last Updated:

Rice Kanji Recipe: चावल की कांजी गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाली डिश है. रातभर भिगोने से इसमें नेचुरल प्रोबायोटिक्स बनते हैं. दही मिलाने से इसका स्वाद और टेक्सचर बेहतर होता है. मूंगफली और राई का तड़का इसे और स्वादिष्ट बनाता है. हल्की और हेल्दी होने के कारण यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद है.

Zoom

चावल की कांजी रेसिपी

Rice Kanji Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही हर कोई ऐसा खाना चाहता है जो हल्का हो, पेट को आराम दे और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाए. ऐसे में चावल की कांजी एक ऐसी देसी और पारंपरिक डिश है, जो सालों से हमारे घरों में बनाई जाती रही है, लेकिन आज के समय में इसे सुपरफूड के रूप में भी देखा जा रहा है. उत्तर भारत में इसे कांजी कहा जाता है, तो वहीं ओडिशा में पाखला भात और साउथ इंडिया में पझय सादम के नाम से जाना जाता है. यह डिश न केवल स्वाद में अलग और ताजगी भरी होती है, बल्कि इसमें मौजूद नेचुरल प्रोबायोटिक्स शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. जब तेज गर्मी में भूख कम लगती है और भारी खाना खाने का मन नहीं करता, तब यह हल्की और ठंडी कांजी शरीर को राहत देती है.

खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं होती, बल्कि यह बचे हुए चावल से आसानी से तैयार हो जाती है. फूड एक्सपर्ट हर्षिका ने इसे बनाने का एक आसान और स्वादिष्ट तरीका बताया है, जिसमें देसी फ्लेवर और हेल्थ दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का पूरा तरीका.

रातभर भिगोकर करें फर्मेंटेशन
चावल की कांजी बनाने की शुरुआत रात से ही करनी होती है. इसके लिए रात के बचे हुए सादे चावल लें और उन्हें एक मिट्टी के बर्तन या कांच के बाउल में डाल दें. अब इसमें इतना पानी डालें कि चावल पूरी तरह डूब जाएं. इसे ढककर रातभर के लिए छोड़ दें. इस दौरान चावल में हल्का फर्मेंटेशन होता है, जिससे इसमें अच्छे बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

दही मिलाकर बनाएं स्मूद और क्रीमी टेक्सचर
सुबह जब चावल तैयार हो जाएं, तो उसमें थोड़ा गाढ़ा ताजा दही मिलाएं. आप चाहें तो पानी थोड़ा निकाल सकते हैं या उसी में रहने दे सकते हैं. अब चावल और दही को अच्छे से मिक्स करें और हल्का मैश कर लें. इससे कांजी का टेक्सचर स्मूद और क्रीमी बन जाता है. यह मिश्रण शरीर को ठंडक देने के साथ साथ पेट को भी आराम देता है.

ताजे स्वाद के लिए सब्जियों का तड़का
अब कांजी में बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालें. प्याज इसमें हल्का क्रंच और स्वाद बढ़ाता है, साथ ही गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. अगर आपको धनिया पसंद है, तो थोड़ा सा हरा धनिया भी डाल सकते हैं. इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं और सब कुछ अच्छे से मिक्स करें.

मूंगफली और राई का देसी तड़का
इस रेसिपी को खास बनाने के लिए इसका तड़का बहुत जरूरी है. एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई और जीरा डालें. जब राई चटकने लगे, तो उसमें कच्ची मूंगफली डालें और उसे कुरकुरा होने तक भूनें. अब इस तड़के को कांजी के ऊपर डाल दें. इससे स्वाद और खुशबू दोनों कई गुना बढ़ जाते हैं.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment