Last Updated:
How To Make Mugaura Koraura: मुगौरा या मूंगौड़े बघेलखंड, एक पारंपरिक और बेहद लोकप्रिय डिश है, जो हर मौसम और त्यौहार में नाश्ते के रूप बनाकर खाया जाता है. यह पिसी हुई हरी मूंग दाल में हरी मिर्च, अदरक, धनिया और मसालों का मिश्रण मिलाकर डीप फ्राई करके बनाया जाता है.
Traditional Dish Mugaura-Koraura: मुगौरा या मूंगौड़े बघेलखंड, मध्य प्रदेश का एक पारंपरिक और बेहद लोकप्रिय व्यंजन है, जो हर मौसम में नाश्ते के रूप में खाया जाता है. यह पिसी हुई हरी मूंग दाल में हरी मिर्च, अदरक, धनिया और मसालों का मिश्रण मिलाकर डीप फ्राई करके बनाया जाता है. यह कुरकुरा और स्वादिष्ट स्नैक रीवा सहित पूरके विंध्य क्षेत्र की पहचान है. मध्य प्रदेश का विंध्य क्षेत्र केवल अपनी प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक विरासत और प्राचीन परंपराओं के अलावा बघेली स्वादिष्ट और लजीज पकवानों के लिए भी देश और दुनिया में जाना जाता है. यहां कई ऐसे व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलता है, जो पूरी दुनिया में सबसे अलग होते हैं. बघेलखंड के लजीज व्यंजन खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए लाभदायक होते हैं, जिन्हें हर कोई खूब पसंद करते हैं. यहां के पकवान को जो भी एक बार चख लेता है, तो उसे उसका स्वाद जीवन भर नहीं भूलता है.
विंध्य क्षेत्र की खास डिश ‘मुगौरा’ जो कि गर्मी के सीजन का सबसे अच्छा और खास पकवान होता है. मूंग दाल शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है. विंध्य के पकवानों में ये मुख्य हैं- उसिना, इद्रहर, रसाज, मुगौरा, बरा आदि है.
सामग्री- 1 कटोरी मूंग की दाल धुली हुई 2 प्याज बारीक कटा हुआ 1 हरी मिर्च 1/2 कप हरा धनिया 2 लहसुन-अदरक पेस्ट 1 छोटा चम्मच गरम मसाला 1/2 चम्मच जीरा पाउडर 1 चुटकी हींग 1 हल्दी पाउडर 2 धनिया पाउडर नमक स्वादानुसार 200 ग्राम तलने के लिए तेल 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर. मुगौरा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल साफ करके धो लीजिए. इसे एक बर्तन मे 2 से 3 घंटे के लिए भिगो कर रख दे. अब मूंग की दाल को मिक्सर मे थोडा दरदरा पीस ले. ग्रामीण आंचल में सिलवटे से पीसा जाता है जिससे स्वाद और बढ़ जाता है. इसके बाद इसमे कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, प्याज और सारे मसाले मिलाकर पेस्ट तैयार किजिए.
ध्यान रखने की बातें
ध्यान रखिये की पेस्ट को अच्छी तरह से फेंट लीजिए ताकि आपका मुगौरा अच्छे से फूले. अब एक कढाई मे सरसों तेल गर्म कर उसमे मगौरे को हल्के हाथ से थपकी देते हुए चपटे-चपटे पकोड़े तल लिजिए सुनहरा होने तक. मुगौडे को हल्का ठंडा होने के बाद हल्दी नमक डालकर पानी गुनगुना कर लीजिए उसमें दस मिनट तक डालकर रख दीजिए, फिर पानी से निकलकर पानी निचोड़ लीजिए और मुंगौडी को टमाटर हरी मिर्च धनिए की चटनी, या छौंके वाले दही के साथ सर्व कीजिए. बिना फुला भी लोग इसे चाव से खाते हैं जिसे कोरौरा कहा जाता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें