गर्मी से राहत पाने के लिए गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक छोटी सी दुकान लोगों की पहली पसंद बन रही है. यहां 60 रुपये में ठंडी मसालेदार छाछ और देसी मक्खन लगी ब्रेड का कॉम्बो मिल रहा है, जो स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी देता है. सुबह से रात तक लगने वाली भीड़ इस देसी स्वाद की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाती है.