Last Updated:

Seven Water Gupchup: जगदलपुर में सात तरह के पानी वाला राजस्थानी स्टाइल गुपचुप लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. एसबीआई चौक स्थित इस ठेले पर खट्टा, मीठा, हींग, पुदीना, जीरा समेत सात फ्लेवर का पानी मिलता है.

Seven Water Gupchup: गुपचुप प्रेमियों के लिए खुशखबरी है और अब जगदलपुर में सात पानी वाला गुपचुप मिलने लगा है. गुपचुप तो आपने खाया होगा, लेकिन क्या आपने सात तरह के पानी वाला गुपचुप खाया है? जगदलपुर में अब सात पानी वाला गुपचुप मिलने लगा है. यह गुपचुप का ठेला कुछ दिन पहले खुला है, लेकिन यहां गुपचुप खाने के लिए लोगों की लाइन लगती है. यह गुपचुप का ठेला शाम चार बजे खुल जाता है. वहीं, इस गुपचुप में मसाला कच्चा होता है. यहां पूरी तरह राजस्थानी स्टाइल में गुपचुप बनाया जाता है.

अगर आप अलग-अलग पानी का स्वाद चखना चाहते हैं, तो इस गुपचुप सेंटर के गुपचुप का स्वाद ले सकते हैं. एक बार इस गुपचुप को खाने के बाद आपका बार-बार खाने का मन करेगा. आमतौर पर जगदलपुर में गर्म मसाले वाला गुपचुप मिलता है, लेकिन यहां कच्चा मसाला राजस्थानी फ्लेवर में मिलता है.वहीं, यहां 30 रुपये प्रति प्लेट गुपचुप मिलता है.

ग्राहकों से अच्छा फीडबैक मिला
लोकल 18 की टीम ने गुपचुप संचालक से बातचीत की. गुपचुप संचालक जितेंद्र ने बताया कि मैं पिछले दो महीने से गुपचुप बेच रहा हूं. मैं गुपचुप के साथ सात अलग-अलग तरह का पानी देता हूं. यहां अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यहां रेगुलर खट्टा, हींग, मीठा, पुदीना, जीरा जैसे सात तरह के पानी मिलते हैं. यह पूरी तरह राजस्थानी स्टाइल में बनाया जाता है. ऐसा गुपचुप राजस्थान में मिलता है. अब यह जगदलपुर में भी मिलने लगा है. छत्तीसगढ़ के बस्तर में यह नया शुरू हुआ है और यहां अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

दिन भर में ठीक-ठाक बिक्री हो जाती है. हर दिन 50-60 से ज्यादा प्लेट बिक जाती हैं. कभी-कभी 100 प्लेट तक बिक जाती हैं. हम यहां पिछले दो महीने से गुपचुप बेच रहे हैं. इसके स्वाद के कारण ग्राहकों से अच्छा फीडबैक मिल रहा है. इसका पानी इमली से बनाया जाता है और इसमें अलग-अलग फ्लेवर डाले जाते हैं. यह ठेला एसबीआई चौक में स्थित है. यहां आसपास ज्यादातर जगहों पर गर्म मसाले वाला गुपचुप मिलता है, जबकि हमारे यहां कच्चे मसाले वाला गुपचुप मिलता है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment