Gorakhpur Famous David Egg Stall: गोरखपुर की गलियों में 25 साल पुराना डेविड का ठेला आज भी लोगों की जुबान पर राज कर रहा है. यहीं से शहर में हाफ बॉयल अंडे का चलन शुरू हुआ था. करीब ढाई दशक पहले डेविड ने अपने खास मसालेदार अंदाज में अंडा परोसना शुरू किया जो लोगों को इतना पसंद आया कि ठेला भीड़ का केंद्र बन गया. आज इस विरासत को उनके भतीजे सुनील संभाल रहे है. जिन्होंने स्वाद को वैसा ही बनाए रखा है. ठेले पर भीड़ इतनी होती है कि लोग एक की जगह कई अंडे खा जाते है. शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक लगने वाले इस ठेले पर रोजाना 5 से 10 हजार रुपये तक का कारोबार होता है. खास मसालों के साथ 10 रुपये में मिलने वाला यह अंडा आज भी लोगों को दूर-दूर से खींच लाता है.