Last Updated:

घर पर बना ताजा पनीर स्वाद और क्वालिटी में बाजार से बेहतर हो सकता है, लेकिन कई बार मेहनत के बाद भी पनीर नरम और स्पंजी नहीं बन पाता. कभी यह ज्यादा सख्त हो जाता है तो कभी टूटने लगता है. इसकी वजह दूध फाड़ने का तरीका और कुछ छोटी गलतियां हो सकती हैं.

Zoom

दूध फाड़ने का सही तरीका जानें.

पनीर भारतीय खाने का एक बहुत पसंद किया जाने वाला हिस्सा है. शाही पनीर, मटर पनीर, पनीर टिक्का या कई दूसरी डिशेज में इसका इस्तेमाल होता है. बाजार से खरीदा हुआ पनीर कई बार महंगा भी पड़ता है, इसलिए लोग घर पर ताजा पनीर बनाना पसंद करते हैं. लेकिन घर पर पनीर बनाते समय सबसे बड़ी शिकायत यही होती है कि वह मुलायम नहीं बनता और खाने में रबर जैसा लगने लगता है.

दरअसल, पनीर की सॉफ्टनेस सिर्फ दूध की क्वालिटी पर निर्भर नहीं करती, बल्कि दूध फाड़ने के तरीके, तापमान और पानी निकालने के तरीके का भी बड़ा असर पड़ता है.

दूध फाड़ते समय ये गलती खराब कर देती है पनीर
पनीर बनाने के लिए दूध को फाड़ना जरूरी होता है. इसके लिए आमतौर पर नींबू का रस, सिरका या कोई एसिडिक चीज इस्तेमाल की जाती है. लेकिन अगर एसिड की मात्रा ज्यादा हो जाए तो दूध के प्रोटीन जल्दी सिकुड़ सकते हैं और पनीर सख्त हो सकता है. दूध को फाड़ते समय धीरे-धीरे नींबू का रस या सिरका डालना चाहिए. एक साथ ज्यादा मात्रा डालने से पनीर का टेक्सचर खराब हो सकता है.

दूध का तापमान भी है जरूरी
बहुत ठंडे दूध से अच्छा पनीर बनना मुश्किल हो सकता है. दूध को अच्छी तरह गर्म करने के बाद ही उसे फाड़ना बेहतर माना जाता है. जब दूध में उबाल आने लगे, तब गैस धीमी करके धीरे-धीरे नींबू का रस डालें. जैसे ही दूध फटकर पानी अलग होने लगे, तुरंत ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं होती. कई लोग पनीर से पानी निकालने के लिए उसे बहुत ज्यादा दबा देते हैं. इससे पनीर की नमी कम हो जाती है और वह सॉफ्ट रहने की बजाय सख्त हो सकता है. अगर आपको नरम पनीर चाहिए तो पानी निकालने के बाद उसे हल्के हाथ से प्रेस करें और कुछ समय के लिए सेट होने दें.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Write A Comment