Last Updated:

अगर आप कच्चे आम से कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो आम का कचूमर एक बेहतरीन विकल्प है. प्याज, हरी मिर्च, मसालों और सरसों के तेल से तैयार होने वाली यह चटपटी रेसिपी दाल, रोटी और पराठे के साथ खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.

सुल्तानपुरः आपने आम का अचार, आम का मुरब्बा खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी आम का कचूमर खाया है. अगर नहीं तो आज हम आपको बताने वाले हैं आम के कचूमर की रेसिपी के बारे में. उसके साथ ही यह भी बताएंगे कि आम का कचूमर क्या होता है और इसको किस तरह से बनाया जाता है? अगर आप भी खाने के साथ कुछ अलग स्वाद लेना चाहते हैं तो आम का यह कचूमर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है.

व्यंजन स्पेशलिस्ट सविता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद उसका छिलका उतार दें, हालांकि चाहें तो छिलके के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या कद्दूकस कर लें. आम जितना बारीक होगा, मसाले उतनी अच्छी तरह उसमें मिल जाएंगे. ध्यान रखें कि आम कच्चा और सख्त होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पका आम कचूमर का खट्टा स्वाद कम कर देता है.

आम का कचूमर बनाने के लिए सबसे पहले कच्चा आम लें. इसके अलावा बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा और थोड़ा सा सरसों का तेल चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें टमाटर और थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं. इन सभी चीजों के साथ कचूमर का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

कटे हुए आम में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. इसके बाद स्वाद के हिसाब नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा मिलायें. आखिर में थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. सरसों का तेल कचूमर में देसी स्वाद और हल्की तीखी खुशबू देता है. चाहें तो इसे 5से 10 मिनट ढककर रख दें, जि,से मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए.

आम का कचूमर खाने में खट्टा, चटपटा और स्वादिष्ट लगता है. कच्चे आम की खटास, प्याज की कुरकुराहट और मसालों का स्वाद इसे खास बना देता है. बारिश में यह खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है. दाल, रोटी या पराठे के साथ इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है, जिससे सामान्य भोजन भी स्वादिष्ट लगने लगता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment