Last Updated:

Rajasthani Dish: राजस्थानी गट्टे की सब्ज़ी एक पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे बड़े उत्साह के साथ तैयार किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी घर पर कुछ बेहतरीन बनाना चाहते हैं, तो गट्टे की सब्ज़ी एक सही विकल्प है.

Zoom

Rajasthani Gatte ki Sabzi (AI)

Rajasthani Dish: राजस्थानी खाने की बात हो और गट्टे की सब्ज़ी का ज़िक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. गट्टे की सब्ज़ी राजस्थान की शाही मेहमाननवाज़ी का एक शानदार व्यंजन है. राजस्थानी गट्टे की सब्ज़ी एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे खासकर राजस्थानी घरों में बड़े ही उत्साह के साथ बनाया जाता है. अगर आप भी घर पर कुछ अलग और बेहतरीन बनाना चाहते हैं, तो गट्टे की सब्ज़ी एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है. आइए, इसे बनाने की आसान विधि जानते हैं…

राजस्थानी गट्टे की सब्ज़ी बनाने की विधि-

स्टेप 1. सबसे पहले राजस्थानी गट्टे की सब्ज़ी बनाने के लिए एक बाउल में बेसन लें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. इस आटे से लंबी-लंबी रोल बना लें.

स्टेप 2. अब एक पतीले में पानी उबालें और इन रोल्स को उसमें डालकर करीब 10-12 मिनट तक पकाएं. जब ये अच्छी तरह उबल जाएं, तो इन्हें निकालकर ठंडा करें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ये आपके गट्टे तैयार हैं.

स्टेप 3. अब सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल गरम करें. इसमें जीरा डालें और फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड तक पकाएं. अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले जैसे हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक मिलाएं. इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे.

स्टेप 4. अब इसमें दही डालकर अच्छे से मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं ताकि दही फटे नहीं. इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालें और ग्रेवी को उबाल आने दें. जब ग्रेवी तैयार हो जाए, तो इसमें कटे हुए गट्टे डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं ताकि गट्टे मसाले का स्वाद अच्छे से सोख लें.

स्टेप 5. आखिर में हरा धनिया डालकर सजाएं. आपकी स्वादिष्ट राजस्थानी गट्टे की सब्जी तैयार है. इसे गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें और परिवार के साथ इसका आनंद लें.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.

About the Author

Rajvant Prajapati

With more than 4 years above of experience in Digital Media. Currently I am working with News 18. Here, I am covering Hyperlocal News, Agriculture, Lifestyle, Health & Wellness, Beauty, Fashion, Religion an…और पढ़ें



Source link

Write A Comment