Besan Ladoo Recipe: भारतीय मिठाइयों की बात हो और बेसन के लड्डू का ज़िक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. खासकर त्योहारों या खास मौकों पर, हर किसी को वे दानेदार और खुशबूदार लड्डू बहुत पसंद आते हैं. लेकिन अक्सर घर पर बनाते समय वही दानेदार टेक्सचर नहीं आ पाता. अगर आप भी परफेक्ट हलवाई स्टाइल लड्डू बनाना चाहते हैं, तो यह आसान और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी आपके बहुत काम आएगी…

सबसे पहले सामग्री तैयार करें
बेसन, देसी घी, बूरा (पिसी हुई चीनी), इलायची पाउडर और कटे हुए सूखे मेवे. ध्यान रखें कि लड्डुओं को दानेदार बनाने के लिए, आपको थोड़ा दरदरा बेसन इस्तेमाल करना चाहिए.

बेसन के लड्डू बनाने की विधि

स्टेप 1. बेसन के लड्डू बनाने के लिए, एक पैन में थोड़ा घी गरम करें और उसमें बेसन डाल दें. बेसन को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनना सबसे ज़रूरी कदम है. इसे लगभग 15–20 मिनट तक भूनते रहें, जब तक कि बेसन हल्का सुनहरा न हो जाए और उसमें से एक भीनी-भीनी खुशबू न आने लगे. यही प्रक्रिया लड्डूओं के स्वाद और बनावट को तय करती है.

स्टेप 2. जब बेसन अच्छी तरह भुन जाए, तो गैस बंद कर दें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि बेसन पूरी तरह से ठंडा न हो, बल्कि हल्का गर्म ही रहे. अब, पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालें, और सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें. इस समय, इसमें कटे हुए सूखे मेवे भी डाल दें.

स्टेप 3. अब, मिश्रण को अपने हाथों से धीरे से दबाएं. अगर मिश्रण सूखा लगे, तो आप इसमें थोड़ा और घी मिला सकते हैं. इसके बाद, अपने हाथों में मिश्रण की थोड़ी-सी मात्रा लें और उसे गोल लड्डू का आकार देना शुरू करें.

स्टेप 4. लड्डू बनाते समय ध्यान रखें कि उन्हें हल्के हाथों से दबाएं, ताकि उनमें दानेदार टेक्सचर बना रहे. सभी लड्डू तैयार होने के बाद इन्हें थोड़ी देर के लिए सेट होने दें. अब तैयार हैं आपके घर पर बने हलवाई जैसे दानेदार बेसन के लड्डू. इनका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

Write A Comment