Sahjan Pickle Recipe: अगर आप खाने के साथ चटपटा स्वाद पसंद करते है तो सहजन का अचार बेहतरीन विकल्प है. यह स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. सहजन में पोषक तत्व भरपूर होते है. जिससे हड्डियां मजबूत होती है और शरीर को ताकत मिलती है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले सहजन की फली को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर सरसों, कलौंजी, मेथी, सौंफ को हल्का भूनकर पीस लें. इसके बाद सहजन में लहसुन, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हींग, लाल मिर्च, नमक, हल्दी और आमचूर मिलाएं. ऊपर से गर्म किया हुआ सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. आखिर में गन्ने का सिरका डालें और मिश्रण को कांच के जार में भर दें. इसे 2 से 3 दिन धूप में रखें. स्वादिष्ट सहजन का अचार तैयार हो जाएगा.