Last Updated:
Mango Katli Without Dry Fruits Recipe: अगर आप बारिश के मौसम में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं. तो ये आसान सी मैंगो कतली रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है कम खर्च कम समय और स्वाद पूरा शानदार स्वाद मिलेगा. बिना मावा की मैंगो कतली की जो स्वाद में इतनी जबरदस्त होती है कि एक बार खाने के बाद आप बाजार की मिठाई भी भूल जाएंगे.
खंडवा. बारिश का मौसम हो और कुछ मीठा खाने का मन न करे. ऐसा तो हो ही नहीं सकता. ऐसे में अगर घर पर ही कुछ खास और टेस्टी बन जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी बता रहे हैं. जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को पसंद आएगी. हम बात कर रहे हैं बिना मावा की मैंगो कतली की जो स्वाद में इतनी जबरदस्त होती है कि एक बार खाने के बाद आप बाजार की मिठाई भी भूल जाएंगे. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा सामान नहीं लगता और ना ही ज्यादा समय.
LOCAL 18 से बातचीत में स्वीटी पटेल बताती हैं कि इस मैंगो कतली को घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसमें सिर्फ 3 चीजों की जरूरत होती है. पके हुए आम, नारियल का बुरादा और चीनी. बस इन्हीं से तैयार हो जाती है एकदम सॉफ्ट और मुंह में घुल जाने वाली मिठाई.
घर पर बनाने की पूरी विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें फिर इन्हें मिक्सी में डालकर बिना पानी मिलाए एक गाढ़ा पल्प तैयार करें. ध्यान रखें कि पल्प बिल्कुल स्मूथ होना चाहिए. इसके बाद एक कड़ाही में आम का पल्प डालें और उसमें स्वाद के अनुसार चीनी मिलाकर धीमी आंच पर पकाना शुरू करें. 4 से 5 मिनट तक इसे लगातार चलाते रहें. ताकि चीनी अच्छे से घुल जाए और मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए. जैसे ही ये मिश्रण गाढ़ा होने लगे उसमें नारियल का बुरादा डाल दें. अब गैस को धीमा कर दें और इसे लगातार चलाते रहें. करीब 8 से 10 मिनट में ये मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगेगा और एक आटे जैसा बन जाएगा.
अब एक प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर उसे चिकना कर लें. इस तैयार मिश्रण को उसमें निकालकर अच्छे से फैला दें. फिर इसे 1 से 2 घंटे तक सेट होने के लिए छोड़ दें. जब ये पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसे चाकू से मनचाहे आकार में काट लें. आपकी स्वादिष्ट मैंगो कतली तैयार है. जो ना सिर्फ खाने में लाजवाब है बल्कि पूरी तरह घर की बनी और बिना मिलावट वाली भी है. खास बात ये है कि इसे आप एयर टाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं और मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें